Recents in Beach

THE RICHEST MAN IN BABYLON, बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी

बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी

पैसा हमारे जीवन को सुखी करने मे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, पैसे को बचा कर अपनी फाइनेंशियल समस्या को दूर करने का तरीका लेखक George S Clason ने अपनी पुस्तक THE RICHEST MAN IN BABYLON,  बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी  मे बताया है। इस पुस्तक मे लेखक ने पर्सनल फाइनेंस की कठिन भाषा को बहुत सरल शब्दो मे वर्णन किया है।   

ज़िंदगी बहुत अच्छी है और ज़िंदगी में ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं, जिनका आनंद लिया जाना चाहिए। जिंदगी का आनंद धन से लिया जा सकता है। आज भी धन के नियम वही हैं, जो छह हज़ार साल पहले बैबिलॉन के अमीर लोगों के समय थे।  कमाल की बात यह है कि ये आज भी उतने ही कारगर है। 

- धन से सांसारिक सफलता का आकलन किया जाता है।
- धन से इस दुनिया की सारी अच्छी चीज़ों का आनंद लिया जा सकता है। 
- धन उन लोगों के पास आसानी से आता है, जो इसे हासिल करने के आसान नियमों को जानते हैं। धन के नियम निम्नलिखित हैं-

 सबसे पहले अपने को भुगतान करे 

हम किसके लिए काम करते है अपने लिए या दुसरो के लिए. अर्थात अगर आप महीने मे 10000 कमाते है और उसमे से 5000 मकान मालिक को मकान का किराया दे देते है तो आपने 15 दिन मकान मालिक के लिए काम किया. इसी तरह अगर आप कुछ नही बचाते है तो आप ने दुसरो की गुलामी की. इसीलिए अपना बजट निम्नलिखित प्रकार से बनाये-

-अपनी कमाई से 10% अपने आप को दे और अपने retirement के लिए निवेश करे. 
-अपनी कमाई का  20% कर्ज चुकाने मे और जब कर्ज खत्म हो जाए उसके बाद इन पैसों का प्रयोग अपनी विलासिता संबंधी इच्छाओं को पूरा करने मे करे.
-अपनी कमाई का 70% अपने घर खर्च मे करे. 

खर्च को नियंत्रित करे 

अक्सर ऐसा होता है कि जब आपकी बचत बढ़ती है तो आप अपने खर्च को बढ़ाते जाते है और दिखावा करते है, आपको दिखावा नही करना चाहिए जो खर्च जरूरी हो उसी पर खर्च करे, आपका बचाया हुआ पैसा आपके बुरे वक़्त मे आपके काम आयेगा. अपनी आमदनी के हिसाब से ज़िंदगी गुज़ारें। बहुत ज़्यादा कंजूस न बनें, न ही फालतू ख़र्च करें। 

अपने धन को कई गुना बढ़ाये 

अगर आप पैसे को काम पर नही लगाते तो आप कंजूस बने रहेंगे. पैसों को निवेश करे जिससे पैसों के बच्चे हो और उसके बाद उन बच्चो के भी बच्चे हो. अर्थात आपके पैसों की कंपाउंडिंग ग्रोथ हो. जिससे एक दिन ऐसा आ जाए कि आपको काम भी न करना पड़े. 

अपनी पूंजी की रक्षा करे

निवेश करते समय यह ध्यान दे कि हम अपने पैसे को सही  जगह करे. इसके लिए बुद्धिमान लोगों से सलाह लें। धन संबंधी काम करने वाले लोगों से सलाह लें।  जिससे आपकी मेहनत का पैसा बचा रहे. 

अपने घर को लाभकारी निवेश बनाये 

कुछ समय बाद आपके पास इतना पैसा इकट्ठा हो जायेगा जिससे आप अपना घर आसानी से बनवा सके. सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए आपको घर अवश्य बनाना  चाहिए. 

अपनी आमदनी को सुरक्षित करे 

इंसान को अपने भविष्य या बुढ़ापे के लिए उचित आमदनी की व्यवस्था कर लेना चाहिए। इसके अलावा उसे इस बात की भी व्यवस्था कर लेना चाहिए कि अगर वह इस दुनिया में न रहे, तो भी उसके परिवार को सहारा तथा आराम मिलता रहे। 

अपनी आमदनी की क्षमता बढ़ाएँ 

अपने पैसों को ऐसी जगह लगाए जिससे आय के एक से अधिक स्रोत बने. आय के कई स्रोत बनाने से यह लाभ होगा कि कभी किसी कारण आपकी आय का एक स्रोत बंद भी हो जाए तो अन्य स्रोत से पैसा आता रहे और जीवन मे कोई कमी न रहे. 

 कभी आप अमीर लोग को देखते होंगे तो सोचते होंगे कि ये लोग कितने भाग्यशाली है. आपकी यह हमेशा सही नही होगी. कई अमीर लोग अपनी मेहनत के बल पर अमीर बनते है. लेखक कहता है कि किस्मत की देवी सभी के पास जाती है जो व्यक्ति आलसी होता है वह अवसरों के साथ टाल मटोल करता है  उस पर देवी कम मेहरबान होगी  लेकिन जो व्यक्ति मेहनत करेगा उस पर देवी ज्यादा मेहरबान होगी. सौभाग्य की देवी कर्मशील व्यक्तियों पर कृपा करती हैं.

इस किताब की तारीफ करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। अगर कोई व्यक्ति अपनी फाइनेंशियल जर्नी प्रारंभ कर फाइनेंशियल फ्री होना चाहता है तो इससे बेहतर कोई किताब नही हो सकती है।