Recents in Beach

सफल मानसिकता वाली सोच


हमारा मस्तिष्क बहुत ही ताकतवर है यह जो सोचता है हम उसे आकर्षित कर सकते हैं। अगर आपको  सुख व संपत्ति चाहिए तो सुख व संपत्ति  के बारे में सोचिए इसके विपरीत आपको दुख व तकलीफ चाहिए तो दुख और तकलीफ के बारे में सोचिए। 
 
आकर्षण के नियम - दुनिया में जितने ही महान लोग हुए हैं वह सब इस रहस्य को जानते थे। आकर्षण का नियम दुनिया में हर व्यक्ति पर लागू होता है। आप अपने बारे में अच्छा सोचे और अच्छा महसूस करे। आप जो भी कुछ सोचते हैं उन्हें आप अपने जीवन में आकर्षित करते हैं।आकर्षण का नियम अच्छी या बुरी चीजों में भेद नहीं करता आप बुरा सोचेंगे तो बुरा पाएंगे और आप अच्छा सोचेंगे तो अच्छा पाएंगे। अपनी भावनाओं से हम जान सकते हैं कि हम सही सोच रहे हैं या गलत। 

विचार -जब हम अपने विचारों पर अमल करते हैं तो विचार सशक्त तरीके से हमारे जीवन की रचना कर देते हैं। हम चाहे कोई भी काम करें उससे पहले उसके विचार आते हैं। इसलिए हमें हमेशा पॉजिटिव विचार सोचने चाहिए। अपने विचारों की अद्भुत शक्ति से धन-संपत्ति, स्वास्थ्य, समाज, सफल जीवन इत्यादि हर वो चीज हासिल की जा सकती है जिसकी हम अपेक्षा करते है. 

इसी तरह अपने विचारों का नकारात्मक भाव भी हम ही पैदा करते हैं और उसके बाद तनाव लेते हैं। हम किसी नकारात्मक चीज को खत्म करना चाहते हैं तो हमें उसका विपरीत सोचना चाहिए जैसे कि हम बीमारी को खत्म करना चाहते हैं तो स्वस्थ जीवन के बारे में सोचना चाहिए। किसी का विरोध करते हैं तो उसके बारे मे बुरा नही सोचे बल्कि जो आपके विरोधी का विरोधी हो उसका समर्थन करें। जिससे आपके विरोधी का विरोधी मजबूत होगा और आपका विरोधी कमजोर। हमे किसी भी हाल में किसी के बारे मे नकारात्मक नहीं सोचना है।

 एक सकारात्मक विचार एक नकारात्मक विचार से कई गुना ज्यादा ताकतवर होता है। आप कितनी भी विपरीत परिस्थिति में हो हमेशा सकारात्मक सोचें आप देखेंगे कि आप ने केवल सोच से उस विपरीत परिस्थिति को बदल दिया है।

साधना की शक्ति - अपने मस्तिष्क पर विजय पाने का एक तरीका अपने दिमाग को शांत रखना है। दिमाग को शांत हम साधना से कर सकते हैं।साधना मस्तिष्क को शांत करके उसके विचारों को नियंत्रित करने में मदद करती है और शरीर में स्फुर्ति भर देती है। बाहर की शांति की बजाए हमें अपने आंतरिक मन की शांति पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। 

कृतज्ञ बनिए - आपको हमेशा कृतज्ञ बनना चाहिए आप ने अपने जीवन में जो भी कुछ आपने पाया है उसके लिए कृतज्ञ बनिये। रोज सुबह भगवान को धन्यवाद दीजिये जिसने आपको जीवन दिया, अपने माता पिता को धन्यवाद दीजिए जिन्होंने आपको पाला पोसा और ऐसे ही अन्य चीजो के प्रति कृतज्ञ बनिये। 

प्रेम का भाव - प्रेम ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति है इसके लिए हमें हर व्यक्ति से प्रेम करना चाहिए किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। आपके विचार आपकी फ्रीक्वसी तय करते हैं अगर आप बुरा सोचते हैं तो बुरी फ्रीक्वेंसी पर पहुंचते हैं और अगर आप अच्छा सोचते हैं तो अच्छी फ्रीक्वेंसी पर पहुंचते हैं। प्रेम का भाव अच्छी फ्रीक्वेंसी ब्रह्मांड मे भेजता है। 

धन का रहस्य - अमीर बनने के लिए आपको धन की प्रचुरता पर ध्यान देना होगा अगर आप धन की कमी के बारे में सोचेंगे तो आपके पास हमेशा धन कम ही होगा। पैसा पाने के लिए पैसे को दान करें दान करने से आपको लगेगा कि आपके पास पर्याप्त पैसा है। 

रहस्य और शरीर - शरीर के मामले में आकर्षण का नियम उल्टा काम करता है मान लीजिए जब हम किसी बीमारी के बारे में सोचते हैं चाहे बिमारी को कम करने के लिए बारे में ही क्यो न सोचे लेकिन बीमारी कम नहीं होगी क्योंकि हम बीमारी को सोचकर बीमारी को आकर्षित कर रहे हैं इसके बजाय हमें स्वस्थ शरीर की कामना करनी चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ होगा। 

योजना बनाना - हमें अपने कार्यो की योजना बनानी चाहिए योजना पॉजिटिव विचारों को लेकर हो ना की नेगेटिव जैसे मान लीजिए कि आपको कहीं जाना है तो अपनी योजना इस तरह से बनाइए कि हम जिस जगह जाना है वहाँ बड़े आराम से पहुंच जाएंगे ना कि इस तरह कि हमें रास्ते में कौन-कौन सी तकलीफ होंगी। 

आप कितनी भी बुरी परिस्थितियों में हो अपनी बुरी परिस्थितियों को अच्छा करने के बारे में सोचें। आप महसूस करेंगे कि जब आप परिस्थितियों को अच्छा करने के बारे में सोचते है ब्रह्मांड आपकी उन परिस्थितियों को सबसे आसान तरीके से सही कर देता है। 

अंत मे अच्छा सोचिए और जीवन में अच्छा करिए। अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं।