Recents in Beach

सबसे सफल कैसे दिखे


सभी व्यक्ति के पास अपना तेज होता है। तेज क्या है। आपने जलती हुई मोमबत्ती देखी होगी उस मोमबत्ती का जो जलता हुआ भाग, जो खुद जल कर पूरे कमरे मे प्रकाश देता है यही तेज है। सबका तेज उनके ज्ञान और त्याग के अनुसार घटता या बढ़ता रहता है। इसलिए हमे भी अपनी तेज को बढाना चाहिए। लेखक के अनुसार अपनी तेज बढ़ाने के लिए निम्नलिखित काम करने चाहिए - 
1. प्राथना 
2. मेडिटेशन 
3. दूसरो का भला

आब्जर्व करे-  आप दैनिक जीवन मे जासूस की तरह बने। अपने आसपास की चीजों को पूरी तरह ओब्जर्व करे। अगर आप म्यूजिक सुन रहे हैं तो म्यूजिशियंस की तरह ओब्जर्व करिए, अगर आपके आसपास कोई अच्छी खुशबू है तो एक इत्र बनाने वाले के तरह आब्जर्व करिये इसी तरह अगर आप किसी अच्छी बिल्डिंग के आसपास में जा रहे हैं तो इंजीनियर की तरह आब्जर्व करिये। आप देखेंगे कि आपकी सोचने और समझने की शक्ति कितनी बढ़ गई है। 

संगत - आप उन लोगों के एवरेज है जिन के साथ आप अपना ज्यादातर समय बिताते हैं। अतः हमेशा अपने से बेहतर लोगो के साथ समय बिताइये। 
1. अपने गुस्से पर काबू रखें। 
2. दूसरों की उनकी पीठ पीछे सराहना करें। 
3. दूसरों के सामने अपनी बड़ाई ना करें। 
4. अपनी पारिवारिक समस्याओं को दूसरों के सामने प्रकट ना करें। 
5. ऐसे बने जिससे कि लोग आप पर भरोसा कर सके। 
6. दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा कि आप अपने साथ चाहते हैं। 
7. दोस्तों का चयन बड़े ध्यान से करें। हमेशा स्टेट्स मे अपने से बराबर या अपने से बड़े लोगों के साथ दोस्ती करें
8. हमेशा सीखने को तैयार हैं अपनी नॉलेज को अपडेट करते रहें। 
9 अपना स्टैंडर्ड बनाकर रखें हर किसी से घुले मिले नहीं। 
10. समाज की भलाई के लिए छोटे-मोटे काम करते रहे। 
11. हमेशा रिलैक्स रहे। 
12. एक अच्छे ओब्जर्वेर बने और माहौल के हिसाब से काम करें। 
13. खुद भी प्रसन्न रहें और औरों को भी प्रसन्न करते रहे। 

लीडरशिप - लीडरशिप हमे समाज मे सम्मान दिलवाती है। लीडर शिप का मतलब आपको चुनाव नही लड़ना है। बस आप ऐसे काम करिये जिससे कि समाज आपको देख कर मोटिवेट हो। निम्नलिखित तरीको से आप समाज मे सम्मान पा सकते है -
1. हमेशा कॉन्फिडेंट दिखाई दे। 
2. हर बात पर दूसरों की अप्रूवल ना लें। 
3. पहले सोचे फिर बोले। 
4. स्टेट फॉरवार्ड बने। 
5. जब कोई काम करें तो यह ना सोचें कि लोग क्या कहेंगे। 
6. हमेशा ओपन बॉडी लैंग्वेज रखें। 
7. हमेशा अच्छे से कपड़े पहने। 

किस्से कहानी सुनाने वाला बने - लोगों को किस्से कहानी सुनना बहुत पसंद होता है जो भी व्यक्ति किस्से कहानी सुनाना है लोग उसके आसपास घेर कर उसकी बातें सुनते हैं आगे आप देखेंगे कि कैसे आप एक अच्छे कहानी सुनाने वाले बन सकते हैं -
1. कहानी को छोटा ना करें कहानी को पूरी डिटेल से समझाएं। 
2. कहानी सुनाते समय आप की आवाज में परिवर्तन होता रहे। 
3. कहानी सुनाते समय आपकी बॉडी लैंग्वेज भी मूव करनी चाहिए। 
4. कहानी में कोई सीख भी होना चाहिए जो कि उस माहौल पर आधारित हो। 

अपनी चिंता को समय दे - हर व्यक्ति को कोई ना कोई चिंता रहती है इसके लिए वह हर समय परेशान रहता है इससे बेहतर है कि हम  चिंताओं के लिए दिन मे आधे घंटे का कोई समय निर्धारित करें और जितनी भी समस्याएं या चिंताएं हैं उस समय मनन कर ले इससे हमारा दिन खराब नहीं होगा और दिन भर हम चिंता मुक्त रहेंगे।