THE ALCHEMIST
जीवन जीने की कला - हमें अपने लक्ष्य का पता होना चाहिए। एक बार लक्ष्य पता चल जाये उसके बाद यही हमारा लगन बन जाएगा और पूरी कायनात हमारी मदद करने लग जायेगी।
अगर आपने अपना लक्ष्य अपने सपने को बनाया है तो इस लक्ष्य को पूरा होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है, क्योंकि इस लक्ष्य को पूरा करते समय होने वाली थकान आपको नहीं होगी। आपको लक्ष्य के लिए मेहनत करने में भी आनंद आएगा। क्योकि जब हम अपने रुचि का काम करते हैं तो हमें काम करने में भी आनंद आता है।
जब कभी भी आप दिशाहीन हो जाएं तो शांत मन से दो कागज ले एक कागज में यह लिखें कि आप किन किन विधाओ में अच्छे हैं और दूसरे कागज में यह लिखें कि आपके सपने क्या क्या है। आप देखेंगे कि दोनों कागजों में कई बातें लगभग एक सी लिखी होगी। यही समान बाते आपकी दिशा या लक्ष्य है।
सफलता की राह - अपने सपने पर विश्वास रखें और उस पर आगे बढ़ते रहें एक बार आपने आगे बढ़ना शुरू कर दिया तो सारी कायनात आपके सपने को पूरा करने मे लग जाएगी।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा कुछ नया सोचना चाहिए। नया करने से डरना नहीं चाहिए। लगातार सीखना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें जीवन में सीखने से कभी भी भागना नहीं चाहिए और जब भी मिले, जहाँ से भी सीखने को मिले उस से सीखना चाहिए।
सफलता के लिए हमें बहुत कुछ त्यागना पड़ता है। बहुत मेहनत करनी पड़ती है। सपनों के रास्ते में होने वाले अनहोनी घटनाएं हमें जीवन में रास्ता दिखाने काम करती हैं यह घटनाएं आपको आपके मंजिल के और करीब ले जाती हैं।
एक बार फिर से प्रयास करे - हमें कभी भी अपने सपनों को पूरा करने से नहीं भागना चाहिए बल्कि सपनों को पूरा करने के लिए उनके पीछे दौड़ लगाने चाहिए।
ज्यादातर व्यक्ति अपने लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंचकर अपना लक्ष्य भूल जाते हैं और अपना सपना पूरा नहीं कर पाते। अगर एक बार आप अपने लक्ष्य से भटक जाए तो उन पॉजिटिव चीजों को याद करें जो आपके साथ हुई हैं। इससे आपको मोटिवेशन मिलेगा और आप अपने सपने के मार्ग मे आगे बढ़ेंगे।
हमें अपने से बड़े, ज्यादा अनुभव और ज्यादा बुद्धिमान व्यक्तियों को अपना दोस्त बनाना चाहिए। यह व्यक्ति हमें सही रास्ता दिखाएंगे। इससे हमें आगे बढ़ने पर में सफलता मिलेगी। लेकिन हमे किसी के साथ हद से ज्यादा दोस्ती नहीं करनी चाहिए और अपने राज उसके साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
उम्मीद का दामन थाम के रखिये - तब तक आप जिंदगी में सफलता पाने के लायक नहीं बन सकते हैं जब तक आप सब कुछ समाप्त हो जाने के बाद भी अपनी उम्मीद का दामन थामे रखते हैं।
यदि आपके सपनों को पूरा करने में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो अपने सपनों को न बदल कर। उन सपनों को पाने के तरीकों को बदलना चाहिए क्यों कि कमी सपनों में नहीं उन तरीकों में है।
सकारात्मकता और नकारात्मकता में अंतर - हर चीज में सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों होती है यह हमारे ऊपर है कि हम सकारात्मकता को देखते हैं या नकारात्मकता को।
जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं जिन्हें हम जिंदगी समझ लेते हैं यही वह मोड़ होते हैं जो हमें अपने सपने से दूर करने के लिए मजबूर करते हैं हमारे सपनों का अर्थ बदल देते हैं। हमें अपना ध्यान सिर्फ अपने सपने की तरफ लगाना चाहिए और ऐसे मोड या बाधाओं से दूर हो जाना चाहिए और अपने सपने की तरफ बढ़ना चाहिए।
शांत दिमाग की ताकत - असफल होने का डर असफलता से भी ज्यादा भयानक होता है। असफलता के डर से नही डरना चाहिए और हमे अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए।
भले ही कोई चीज हमें आसानी से मिल सकती हो लेकिन जब तक उसको पाने का रास्ता मेहनत से भरा नहीं होगा तब तक हमें उस चीज को पाने की खुशी महसूस नहीं होगी ।
हमारा खजाना हमारा असली ज्ञान है जो हमारे अंदर छुपा हुआ है इसलिए हमें अपने ज्ञान की खोज में तैयारी शुरू करनी चाहिए।