अक्सर हमे अपनी समस्या और
समस्या का उपाय भी पता होता है। लेकिन हम
उस उपाय को कर नही पाते क्योंकि हम इन तीन बातो पर विश्वास करते है –
1.
उपाय बहुत लंबा
और तकलीफ देने वाला है।
2.
बड़े परिवर्तन के
लिए बड़े कदम लेने पड़ेंगे।
3.
सफलता पाने के
लिए नए और अलग कदम उठाने होंगे।
आज इस पुस्तक One
Small Step Can Change
Your Life, THE KAIZEN WAY में लेखक Robert Maurer ने आपकी समस्या के उपाय को पूरा करने का आसान तरीका आपको
बताया है। और वो तरीका है काइजेन जिसका अर्थ है अच्छे भविष्य के लिए परिवर्तन।
छोटे छोटे कदमों से लंबी
दूरी पार करने का तरीका, काइजेन तरीका है। बड़े बदलाव करने का छोटा तरीका जो इतना
छोटा होगा कि आपको परिवर्तन का एहसास भी नही होगा। जब
आप नियमित थोड़ा थोड़ा सुधार लाते है तो अंत में आपको बड़े फायदे मिलते है।
इनोवेशन और काइजन दोनो परिवर्तन
करने का तकनीक है। इनोवेशन जहां तेज बड़ा और अचंभित करने वाली तकनीक है। यह कम समय
में बड़े परिवर्तन करने का तरीका है। वही काइजन बिलकुल शांत और धीमा तकनीक है। यह
परिवर्तन करने में अधिक समय लेती है।
काइजेन तकनीक की खोज
जापानियों ने दित्तीय विश्व युद्ध के बाद की थी। जिससे उन्हें बहुत कामयाबी मिली।
हमारा दिमाग परिवर्तन से
डरता है। लेकिन जब परिवर्तन का बहुत छोटा होता है तो हमारा दिमाग उसे अपना लेता
है। यही काइजन तकनीक का सबसे बड़ा लाभ है। जैसे जैसे हमे लाभ मिलता है वैसे वैसे हम
धीरे धीरे अपने परिवर्तन को बढ़ाते रहते है।
काइजन बहुत ही शांत तकनीक
है जो आपके रूटीन को बिलकुल भी प्रभावित नही करती।
काइजेन तकनीक इतनी
पावरफुल है कि आपके जीवन के हर क्षेत्र में काम करती है।
मान लीजिए आपको अपना वेट
कम करना है। इसके लिए आप 1 मिनट के एक्सरसाइज से प्रारंभ कीजिए। अब 1 मिनट की
एक्सरसाइज से आपका वेट कम होने से रहा। इसीलिए जब आप 1 मिनट की एक्सरसाइज की आदत
लग जाए तब उसे बढ़ा कर 2 मिनट। इसी तरह सुविधानुसार अपनी एक्सरसाइज के समय को बढ़ाते जाए। धीरे धीरे
आप अपने गोल को पा लेंगे।
काइजन जीवन के लिए है। अपने
जीवन में छोटे छोटे सुधार निरंतर कीजिए। अपने
आप पर विश्वास कीजिए।
पुस्तक में काईजेन के कई उदाहरण
दिए है। जिनका प्रयोग आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में कर सकते है।