Happy money

आपने देखा होगा कि समाज में दो तरह के लोग होते है एक वो जो अमीर होने के बावजूद खुश नही होते और दूसरे वो जिनके पास ज्यादा पैसा तो नही होता लेकिन वो खुश रहते है। अर्थात ये जरूरी नहीं कि जिनके पास पैसा हो और वो खुश हो। आइए इसके कारण जानते है।

दुनिया ऐसे बहुत से लोग होते है जिनका money IQ बहुत अच्छा होता है ये लोग अच्छी नौकरी करते है, अच्छा बिजनेस करते है, पैसे जमा करके  बहुत सारा बैंक बैलेंस कर लेते है। लेकिन इसके बाद भी शुकून नही मिलता। लेखक के अनुसार ऐसे लोगो का money IQ तो बहुत अच्छा होता है लेकिन Money EQ बहुत खराब होता है। अब आप कहोगे कि Money EQ क्या होता है, तो इसके बारे में जानने के लिए आज बात करेंगे लेखक ken Honda की पुस्तक Happy Money की।

लेखक के पिता अरब पति accountant थे और समाज में अच्छा नाम भी था। इसके बावजूद लेखक की पिता खुश नही रहते थे। समय के साथ जब लेखक बड़े हुए तो उन्होंने देखा कि समाज में ऐसे बहुत से लोग है जिनके पास पर्याप्त पैसा नही है उसके बावजूद वो लोग खुश है तब लेखक ने इसके पीछे के कारणों को जानने प्रयास किया और अपने concept को money EQ का नाम दिया। 

अपने Money EQ के कांसेप्ट को समझाते हुए लेखक कहते है कि Money दो प्रकार की होती है 
Happy Money  
Unhappy Money 

Happy money वो पैसा होता है जो खर्च होने के बाद दिल को खुशी देता है। जैसे घर के राशन पर खर्च करना, किसी जरूरत मंद की मदद करने पर हुआ खर्च।

Unhappy Money वो पैसा होता है जिसे न चाहते हुए आप खर्च कर रहे होते है। जैसे जूए में हारा हुआ पैसा, रिश्वत का पैसा ,  तलाक के मुवावजे पर दिया गया पैसा जिसे एली।मनी कहते है। 

यह पुस्तक तीन तरह के लोगो के लिए लिखी गईं है -
पहले वो जिनके पास बहुत पैसा है।
दूसरे वो जिनके पास बिलकुल भी पैसा नही है।
तीसरे वो जिनके पास सिर्फ काम चलाऊ पैसा है।
अर्थात सभी के लिए। लेखक ने पैसों को हैप्पी करने के 4 स्टेप्स बताए है। आइयें जानते है इन स्टेप्स के।बारे में।

स्टेप 1 - आप सबसे पहले एक काम कीजिए, आप जहां भी अपने पैसे रखते है वहा पर अपने पैसों से बात कीजिए। हसिए नही बस इसे एक गेम की तरह कर लीजिए। सुनिए आपका पैसा क्या कहता है। क्या वह आपके पास खुश है। या वह अपने साथियों के साथ हुए व्यवहार से दुखी है। पैसे ने आप से जो भी बात की हो मुझे कमेंट में बताइए।

स्टेप 2 - पैसे को।लेकर अपनी भाषा बदलिए। दुनिया में ज्यादातर लोग पैसे को लेकर डरे रहते है कि कल को पैसा नही होगा तो क्या होगा। जिनके पास पैसा नहीं होता वो पैसे कमाने के लिए डरे होते है। और यही डर उनकी भाषा में।झलकता है जैसे जब वह अपने बच्चो से बात करते है तो कहते है कि तुम इतने पैसे नही कमा सकते हो। पैसा कमाने के लिए गधे की तरह काम करना पड़ता है। 

 पैसे को लेकर हमारी सोच हमारे जीवन को स्वर्ग या नरक बना सकती है। जैसे अगर आप सोचते हैं अमीर व्यक्ति बुरे होते हैं चोरी से बुरे बनते है तो बताइए आप कैसे अमीर बनेंगे। रिसर्च में यह साबित हो चुका हमारी सोच में एनर्जी  होती है। इसीलिए हम जैसा सोचते है वैसा बन जाते है। इसका उपाय है स्टेप 3 में 

स्टेप 3 - अपने पैसों की सराहना कीजिए -  अर्थात पैसा जिस तरह से उसकी सराहना कीजिए। पैसा जहा खर्च कीजिए उसे thank you बोलिए मन में ही सही, क्योंकि उसके बदले आपको अच्छी चीज मिल।रही है।   पैसा जहां से मिला हो उसको thank you बोलिए। क्योंकि पैसों ने आपको पात्र समझा है अब इन पैसों को विश्वास दिलाइए कि आप इन्हे अच्छे कामों में लगायेंगे। 

स्टेप्स 4- लेखक के अनुसार पैसा पानी।की तरह है इसे बहते रहना चाहिए। जिस तरह ज्यादा दिन तक स्टोर करके रखा गया पानी खराब हो जाता है सड़ जाता है। उसी तरह ज्यादा दिन तक लॉकर में रखा गया पैसा खराब हो जाता है। इसीलिए पैसों को बहते रहने दीजिए इन्हे स्टोर नही इन्वेस्ट कीजिए। तभी पैसा आपके लिए और पैसा लेकर आएगा। 


भगवान ने सभी के अंदर कोई न कोई गिफ्ट देकर भेजा है अपने गिफ्ट को।पहचानिए और उस काम में लग जाइए। लेखक ने अपना उदाहरण दिया है कि लेखक को बचपन से ज्यादा बोलने की आदत थी। इस कारण कई बार उनका मजाक।बनाया जाता था। बाद में लेखक ने अपने गिफ्ट को पहचाना और आज लेखक सफल व्यापारी, सफल अकाउंटेंट होने के साथ साथ सफल पब्लिक स्पीकर है। 

लेखक के अनुसार इन स्टेप्स को सिर्फ 2 महीनों तक कीजिए फिर रिजल्ट देखिए। पैसों के बारे में अच्छा सोचिए तभी पैसे आपके बारे।में अच्छा सोचेंगे। वैसे भी ये स्टेप्स फ्री है।