21 SUCCESS SECRETS OF SELF MADE MILLIONAIRES
क्या आप जानना नहीं चाहते कि स्वनिर्मित करोड़पतिओं में ऐसे कौन से गुण होते हैं जो उन्हें करोड़पति बनाते हैं। क्या वह गुण जानकर आप भी करोड़पति बन सकते हैं। आइए इन सवालों के जवाब ढूंढते हैं, लेखक BRIAN TRACY द्वारा लिखित पुस्तक 21 SUCCESS SECRETS OF SELF MADE MILLIONAIRES मे।
लेखक ने स्वनिर्मित करोड़पतियो का अध्ययन करने के पश्चात जो जानकारी प्राप्त हुई है, उस जानकारी को इस पुस्तक मे समाहित किया है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए इस पुस्तक मे 21 रहस्मयी सूत्र है
1. बड़े सपने देखे - आप जो बनना चाहते हैं, जो करना चाहते हैं, और जितना पैसा कमाना चाहते हैं। उन सब के बारे में सपना देखें। सभी सफल लोग शुरुआत अच्छे सपने से करते हैं। आप जैसा सोचते है वैसा ही बन जाते है। व्यक्ति अपने जीवन में उन्ही लक्ष्यों को पूरा कर पाता है जिनके बारे में सोचता है अपनी सोच को अच्छा रखें।
अपने लिए एक गोल सेट करें और खुद को हमेशा 5 साल आगे रखें। कल्पना करें कि 5 साल बीत गए हैं और आपने अपना 5 साल वाला गोल पा लिया है। भविष्य से शुरू कर पीछे देखने का प्रयास करें कि आप सही रास्ते मे है कि नही।
2. अपनी दिशा पहचाने - अगर लक्ष्य निश्चित हो तो आप उबड खाबड़ रास्ते पर चल कर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जबकि अगर लक्ष्य निश्चित ना हो तो रास्ता सुगम होने पर भी सफलता नहीं मिलेगी।
यदि आप अपने लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं करते हैं तो आप दूसरों के सपना को पूरा करते हैं। अपने सपने को बाहर निकाले और उन्हें लक्ष्य के रूप में लिखें।
यहां लक्ष्य प्राप्ति का फार्मूला है जिसका इस्तेमाल आप सफल बन सकते हैं -
1. आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में वास्तव में क्या पाना चाहते हैं वह तय करें ।
2. अपने लक्ष्य को स्पष्ट लिखें
3. लक्ष्य के लिए समय सीमा बनाएं। अगर गोल बड़े है तो उसको टुकड़ों में बांटे।
4. लक्ष्य तक पहुंचने में आपको जो कार्य करने होंगे, उसके बारे में सूची बनाएं। अगर इसी बीच में आपके दिमाग में नए सुझाव आते हैं तो उनको भी सामिल करे।
5. आप लक्ष्य के लिए अपनी कार्य सूची के अनुसार कार्य करने की योजना बनाएं। इसमें यह लिखा हो कि आप पहले क्या करेंगे।
6. अपनी योजना पर तुरंत काम करना शुरू कर दें, उन्हें टाले नहीं।
7. हर दिन ऐसा कुछ ना कुछ जरूर करें जो आपको अपने लक्ष्य की तरफ एक कदम आगे बढ़ता रहे
3- खुद को सेल्फ इंपलाएड की तरह समझे- अपने आप को सेल्फ इंपलाएड समझे। आपकी वेतन चेक पर कोई कौन हस्ताक्षर कर रहा है, इससे आपको कोई मतलब होना चाहिए। आप अपना काम पूरी ईमानदारी लगन और मेहनत से करें जैसे कि वह खुद आपका काम हो।
4 - अपनी पसंद का काम करे - कई सफल व्यक्तियों ने माना है कि उन्होंने अपने जीवन में कोई काम नहीं किया है, क्योंकि उन्होंने जो भी काम किया है अपनी पसंद का किया है। इसी तरह अगर आप भी अपनी पसंद का काम करते हैं तो पूरी मेहनत लगन से वह काम करेंगे वह कभी काम कभी आपको काम जैसा बोझ नही लगेगा।
5- बहुत अच्छा काम करे - संकल्प ले कि जो भी काम करेंगे वह बहुत अच्छा करेंगे। इतना अच्छा कि काम करने वालो मे टॉप टेन मे पहुँच जाए। इसके बाद आप बेहद अच्छा महसूस करेंगे।
6- परिश्रम करे - अपने काम को कम समय मे और बहुत परिश्रम से करें। अगर काम को खत्म करने में आपको ड्यूटी आवर के बाद थोड़ा समय लगाना पड़ रहा हो तो आप लगाएं। इससे आप औरों से अलग दिखाई देंगे। कहा जाता है कि ड्यूटी आवर के पहले का काम आपकी जीविका के लिए होता है, और ड्यूटी आवर के बाद का वह एक्स्ट्रा काम आप की सफलता के लिए होगा।
7- सीखने के लिए समर्पित रहे - अपने दिमाग की शक्ति का प्रयोग सीखने में करे। आप जितना सीखेंगे उतना ही दिमाग का प्रयोग होगा। आपकी दिमाग की मांसपेशी उतनी ही मजबूत होगी। जहाँ से मिले वहां से सीखिये। किताब पढ़िये, ऑडियो प्रोग्राम सुने, सेमिनार मे जाए इत्यादि।
8- बचत करे - खुद को भुगतान करे। अर्थात हर महीने 10% बचा कर निवेश करे। अगर 10% बचत करने मे समस्या हो तो बचत को 1% से प्रारम्भ कर और 10% तक ले जाए। किफायत से जीवन यापन करे। सोच समझ कर खर्च करे।
9. अपने कार्य को सीखे- अपने क्षेत्र में मास्टर बनिये। इसके लिए उस क्षेत्र के अनुभवी लोगो से मिलिए, संबंधित पुस्तको को पढ़े। जहां से मिले, अपने क्षेत्र के प्रति ज्ञान अर्जित करिए। अर्जित ज्ञान आपको प्रोमोशन पाने मे आप की मदद करेगा।
10- दुसरो की सेवा करे- अपने ग्राहकों को भगवान माने। अपने ग्राहक को संतुष्ट करने का प्रयास करे और उनसे अच्छे से बात करे।
11- ईमानदार बने - हर हाल मे इमान्दार बने। अपनी ईमानदारी से कोई भी समझोता न करे। किसी से कोई वादा करे तो उस हर हाल मे पुरा करे। अपने चरित्र को बेदाग रखे। इससे लोग आप पर विश्वास करेंगे और आपके साथ चलेंगे।
12- प्राथमिकता चुने- अपनी प्रमुख प्राथमिकता चुने और उस पर पूरी एकाग्रता से काम करे। जब आप अपना लक्ष्य बनाये करते हैं, तो उसे हासिल करने के लिए जो भी काम करने हैं उसकी सूची बनाएं। उसे प्राथमिकता के आधार पर बांटे। सबसे महत्वपूर्ण कार्य जब तक पूरा ना हो जाए तब तक दूसरे काम को ना करें। अपने काम को पूरी एकाग्रता से करें।
13- विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा - बाजार में अपनी विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को बनाए रखें। कोई भी काम ऐसे करे की कोई कमी न निकाल सके। आपका काम सबसे अच्छा होना चाहिए।
14- शिखर से शिखर तक - अगर आप जल्दी सफलता चाहते है तो अपनी असफलता की दर दोगुनी कर दे। दीर्घ कालीन लक्ष्य बनाये। इस राह पर लगातार चलते रहे। सफलता की राह कठिन जरूर है लेकिन असंभव नहीं है।
15- स्व अनुशासन - स्वअनुशासन जीवन में सफलता और पाने का महत्वपूर्ण तत्व है। दीर्घकालीन लक्ष्य बनाएं लघु योजना को अनुशासन के साथ पूरा करते रहे। लापरवाही न बरते। अनुशासन से खर्च करे।
16- स्वाभाविक सृजनात्मकता - सृजनात्मकता सुधार का दूसरा रूप है । आप लक्ष्य को हासिल करने में अपने दिमाग को जितना केंद्रित करेंगे। आप उतने ही स्मार्ट बनेंगे और भविष्य में आपका दिमाग उतना ही बेहतर काम करेगा। दिमागी कसरत से आपका दिमाग बढ़ेगा।
अपने सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य को लिखें। लक्ष्य के राह मे प्रमुख समस्या को ढूंढे। इस प्रमुख समस्या को सवाल के रूप में लिखें। आप कम से कम 20 अलग से अलग-अलग जवाब लिखें। अब उस में से सबसे बेहतर जवाब पर काम करना शुरू कर दें। अपने लक्ष्य के सहायक महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाये।
17- अच्छी संगति मे रहे - आप गिरगिट की तरह है आप 5 साल में उनके जैसे बन जाएंगे जिनके साथ आप रहते हैं तो इसलिए हमेशा अच्छे लोगों के साथ संगति बनानी चाहिए। आप ज्यादातर समय सकरात्मक, आशावादी और सही राह दिखाने वाले लोगो के साथ रहे।
18- स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग - बीमार शरीर मनुष्य के मन को बीमार बना देता है। अंग्रेजी मे कहा जाता है हेल्थ इस वेल्थ। अर्थात स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ तन मे ही स्वस्थ मन रहता है। कम से कम 80 साल जीने का लक्ष्य बनाये और यह सोचे की जो आप की दिनचर्या है उससे आप 80 साल तक स्वस्थ रह सकते है। स्वस्थ शरीर के तीन शुत्र है
1. सही वजन रखे
2. सही खानपान
3. उचित व्यायाम करे
19- निर्णायक और कर्मठ बने - अपने कार्यस्थल पर निर्णायक और कर्मठ बने। सफल लोग निर्णायक होते है। निर्णायक लोग कोशिश करते रहते है। क्या करना है अगर ये आप नही तय करोगे तो आपके लिए यह काम दूसरे करेंगे।
20- असफलता विकल्प नही है - असफलता को विकल्प न बनाये। असफल होने का डर सफल जीवन मे सबसे बड़ी रुकावट है। पहले से असफल मान लेना आपको कमजोर बना सकता है। अगर आप जल्दी सफलता चाहते है तो अपनी असफलता की दर दोगुनी कर दे।
21- ढींढता - ढींढता और लगन मे वह शक्ति है जो आपको सफल बना सकती है। आप तय कर ले कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो आप अपने लक्ष्य के मार्ग मे अडिग रहेंगे।
सफलता जरुर मिलेगी। आपने जो बातें सीखी हैं। उनका अभ्यास करके जीवन में आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। अपने सपने की दिशा में रोज काम करें। अगर आप वो करते हैं जो सफल लोगों ने किया है, तो आप भी वह बनेंगे तो सफल लोग बने हैं। यह एक बहुत पुराना नियम है।