Recents in Beach

THE SEVEN PRINCIPLES FOR MAKING MARRIAGE WORK




THE SEVEN PRINCIPLES  FOR MAKING MARRIAGE WORK

लेखक ने कई वर्षो के रिसर्च के बाद JOHN M GOTTMAN ने अपनी पुस्तक THE SEVEN PRINCIPLES  FOR MAKING MARRIAGE WORK मे सफल मैरिज लाइफ और उसके टूटने के कारणों को समाहित किया है।

अपने रिश्तों की कद्र की कीजिये क्योकि इन्हे कमाना मुश्किल है और गवाना आसान। वैसे तो सभी रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन पति पत्नि का रिश्ता ज्यादा महत्पूर्ण होता हैं। पति पत्नी के रिश्ते को छोड़ कर लगभग सभी रिश्ते हमारे जन्म से जुड़े होते है। लेकिन बदकिस्मती से जीवन यात्रा के कई मौकों पर हमे लगता है कि कहीं पार्टनर ढूँढने मे हमसे कोई गलती तो नही हो गयी है। इसी कारण कई बार इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला भी लेना पड़ता है। 

संबंध खराब होने की चार वजह - लेखक के अनुसार ये चार बाते पति पत्नी के संबध खराब कर देते है। ये इतने खतरनाक है कि इनका परिणाम तलाक तक पहुंचता है। 

2. बचाव .- इस समय में अगर आपका जीवन साथी आपकी आलोचना करता है तो आप भी उसकी आलोचना का उत्तर आलोचना से देते है या झूठ बोलकर बचाव करते है। इससे परिस्थिति और भी बिगड़ जाती है। इसके बचाव का उपाय आपकी कोई गलती हो गई है तो तुरंत मान ले और सॉरी बोल दे।

3. तिरस्कार .- तिरस्कार तलाक का सबसे बड़ा कारण है आलोचना और तिरस्कार में बहुत अंतर होता है। जो लोग अपने आप को अपने जीवन साथी से सुपीरियर समझते है वो बात बात पर अपने जीवन साथी का तिरस्कार करते है। इसके बचाव का उपाय अपने आप को सुपीरियर न समझे। दूसरे की निंदा न करे। 

4. अवरोध .- सबसे खराब स्थिति है अवरोध। जब एक बोल रहा होता है और दूसरा बिलकुल भी ध्यान नहीं देता है। इसके बचाव में अगर आपका साथी कोई जवाब नही दे रहा हो तो क्या भी लड़े नही शांत हो जाए।

रिपेयर अटैंप - जब आपको लगे कि आपके रिश्तों में दरार आ रही है उस समय पर रिश्तों की रिपेयर करना बहुत जरूरी है। लेखक के अनुसार अगर आपका जीवन साथी कोई नकारात्मक कार्य कर रहा है तो नकारात्मक प्रभाव को समाप्त करने के लिए आपको उसके अनुपात में 5 गुना अधिक सकारात्मक प्रभाव करना पड़ेगा। रिश्तो में नकारात्मक प्रभाव आना आम बात है सफलता तो इसमें है जब आप 5 गुना सकारात्मक दिखा कर रिश्तों को बचा सकते है। 

रिश्ते बचाने के सात प्रिंसीपल - सात प्रिंसिपल लेखक के 32 साल के रिसर्च का नतीजा है। इसके लिए उन्होंने लव लैब नमक लैब बनाई जिसमे उन्होंने इन सात प्रिंसिपल का वैज्ञानिक तरीको से मैरिज लाइफ को बचाने के बारे मे अध्ययन किया है। रिश्तों को बचाने वाले ये प्रिंसिपल निम्न लिखित है -

1.   अपने जीवन साथी को जानिए - विचार कीजिए क्या आप अपने जीवन साथी की पसंद नापसंद, दोस्त का नाम आदि को जानते है। अगर उत्तर नही में है। तो आपकी मैरिज लाइफ दिक्कत में है। सफल मैरिज लाइफ के लिए अपनी इस जाlनकारी को बढ़ाइए। इसके लिए अपने जीवन साथी से ओपन एंडेड प्रश्न पूछने चाहिए।

2.   Thankful बनिए - मैरिज लाइफ में एक दूसरे के प्रति thankful होने का विशेष महत्व है। अगर किसी समय विशेष पर आपके जीवन साथी ने आपकी मदद की है तो उसका आभार व्यक्त करने मे शर्माए नहीं।

3.   अटेंशन बनाना अपने जीवन साथी के साथ अटेंशन बनाने का प्रयास कीजिए। वो कार्य करिए जिससे आप दोनो एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े रहे।

4.   बराबरी का सम्मान देना आपको अपने जीवन साथी को बराबरी का सम्मान देना चाहिए। अपने जीवन साथी से सलाह ले और समाज के सामने उसे सम्मान दे।

5.   समस्या समाधान - एक दूसरे के समस्या का समाधान  कैसे  करते है। अगर आपके जीवन साथी को किसी काम को करने में कोई समस्या है तो उसे मिलकर सॉल्व कीजिए।

6.   सोच बदलिए जीवन साथी से ज्यादातर झगड़ा  पुरानी सोच को लेकर होता है। आपको चाहिए कि शादी के बाद अपनी सोच को अपने जीवन साथी की सोच के साथ तुलना करें। और जिसकी भी सोच अच्छी हो उसे अपने जीवन में अपना ले।   

7. सामांजस बनाइए लेखक के अनुसार मैरीज लाइफ 69% समस्या कभी सॉल्व नही होती। अपने जीवन साथी से महिला अपना गुस्सा दूसरो पर चिल्ला कर कम करती है वहीं पुरुष शांत होकर अपना गुस्सा शांत करते है। अगर झगड़ते वक्त अगर हम शांत हो जाये तो आपका जीवन साथी भी शांत हो जायेगा। इसी तरह हमको आपस मे सामांजस बनाना है।

खुशहाल मैरिज लाइफ वाले पार्टनर ज्यादा अमीर या इंटेलिजेंट नही होते बल्कि वो भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जुड़े होते है। आपसी समझ एक अच्छी मैरिज लाइफ की बुनियाद है। कोई भी दो लोगो की रुचि एक नही हो सकती इसीलिए दोनो को एक दूसरे की रुचियों का सम्मान करना चाहिए। बहस हमेशा खराब मैरिज लाइफ में ही नहीं होती अच्छी मैरिज लाइफ में भी होती है। 

लेखक के अनुसार अगर उपरोक्त 7 रिपेयरिंग अटैंप्स करने के बाद भी आपकी मैरिज लाइफ सुधर नहीं रही है तो तलाक एक बेहतर उपाय हो सकता है।