Recents in Beach

अपना सपना कैसे पूरा करे


अगर आपको सफलता प्राप्त करनी है तो उसका सपना अपने मन में देखना पड़ेगा जब तक आप सपना नहीं देखेंगे तब तक सफलता के मार्ग मे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। कहा भी जाता है सफलता दो बार पाई जाती है पहली बार अपने सपने में दूसरी बार वास्तविक जीवन में। वह जीवन श्रेष्ठ होता है जिसमें सपने होते हैं बिना सपनों के जीवन व्यर्थ हो जाता है। क्या आपको याद है आपके सपने क्या थे। नहीं आपने अपने रोजमर्रा के कार्यों में अपने सपनों को भुला दिया है तो आइये अपने सपने को पूरा करे। 

अपने सपने को लक्ष्य बनाये - हमें अपने लक्ष्य का पता होना चाहिए एक बार लक्ष्य पता चल जाये उसके बाद यही लक्ष्य हमारी लगन बन जाएगा। अगर आपने अपना लक्ष्य अपने सपने को बनाया है तो इस लक्ष्य को पूरा होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है क्योंकि इस लक्ष्य को पूरा करते समय होने वाली थकान आपको नहीं होगी। आपको इसके लिए मेहनत करने में भी आनंद आएगा क्योकि जब हम अपने रुचि का काम करते हैं तो हमें काम करने में भी आनंद आता है। 

जब कभी भी आप दिशाहीन हो जाएं तो शांत मन से दो कागज ले एक कागज में लिखें कि आप किन किन विधाओ में निपुण हैं और दूसरे कागज में लिखें कि आपके सपने क्या क्या है। आप देखेंगे कि दोनों कागजों में कई बातें लगभग एक  समान लिखी होगी। इन्ही समान बातों मे से कोई आपकी दिशा या लक्ष्य है। 

अगर आप अपने लक्ष्य को लोगों के साथ शेयर करेंगे तो लोग आपको डिसकरेज करेंगे। इससे आपके दिमाग मे निगेटिवटी आ जायेगी। फिर आप अपने लक्ष्य को पाने का प्रयास भी नही करेंगे। इसलिए अपनी सोच को अपने तक ही सीमित रखें। 

आप अपने आप से पूछिए कि जो लक्ष्य आपने माना है क्या वह संभव है। अगर वह लक्ष्य संभव होगा तो आप जरूर प्राप्त कर लेंगे लेकिन अगर आपने सोचा होगा कि सूरज को पश्चिम की तरफ से उगाना है तो यह असंभव है आप इसके बारे में लक्ष्य कर भी उसे नहीं पा सकते। 

अपना गोल सेट करे - जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति को अपना गोल सेट करना बहुत जरूरी होता है। 10 साल का, 1 साल का और 1 महीने का गोल बनाइये और उसे कही लिखिये। रोज सुबह अपने गोल को याद कीजिये। 

गोल दो तरह के होते हैं एक मास्टरी गोल और इगो गोल। मास्टरी गोल से हमें जीवन में उन्नति मिलती है। जैसे मान लीजिए एक बाइक रिपेयरिंग करने वाला अपने जीवन में उन्नति के लिए कार रिपेयरिंग का भी काम सीखने का गोल बनाये। यह मास्टरी गोल है। क्योंकि इससे उसके जीवन में उन्नति आ जाएगी। इगो गोल मनुष्य को समाज में सफल दिखाने के लिए होते हैं मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है इसलिए वह हमेशा समाज में सफल दिखने की कोशिश करता है।  जैसे कार खरीदना, बाइक खरीदना इत्यादि। 

वैसे तो दोनों गोल मास्टरी गोल और ईगो गोल दोनों महत्वपूर्ण है लेकिन मास्टरी गोल ईगो गोल से बेहतर होते हैं क्योकि कि मास्टरी गोल को प्राप्त करने के बाद व्यक्ति के जीवन में उन्नति आ जाती है। मास्टरी गोल आपके साथ हमेशा रहेंगे। 

लक्ष्य प्राप्त करने के चरण - आप पहले यह तय कीजिए कि आप क्या लक्ष्य रखते हैं। फिर उनको किसी कागज पर लिखिये फिर उसे ब्रह्मांड से मांग ले। मांग ने के बाद अपनी कल्पनाशीलता को मजबूत करें और यह महसूस करें कि वह चीज आपको मिल चुकी है। आप जितनी अच्छी कल्पना करेंगे उतनी ही कम समय मे आपकी मांगे पूरी होंगी। आपने जो भी सोचा है उसके बारे में बनने के दिन में  सपना देखिये। मान लीजिए कि आपका लक्ष्य है कि आप बहुत बड़े बिजनेसमैन बनेंगे तो आप कल्पना कीजिये कि आप बहुत बड़े बिजनेसमैन बन गए हैं आपके पास अच्छी कार है अच्छा घर है, बैंक बैलेंस है, नौकर चाकर है इत्यादि। 

सफलता की राह - अपने सपने पर विश्वास रखें और उस पर आगे बढ़ते रहें एक बार आपने आगे बढ़ना शुरू कर दिया तो सारी कायनात आपके सपने को पूरा करने मे लग जाएगी।  

जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा कुछ नया सोचना चाहिए और नया करने से डरना नहीं चाहिए। लगातार सीखना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें जीवन में सीखने से कभी भागना नहीं चाहिए और सीख जहाँ से मिले जिस से मिले सीखते रहना चाहिए। 

सफलता के लिए हमें बहुत कुछ त्यागना पड़ता है। बहुत मेहनत करनी पड़ती है। सपनों के रास्ते में होने वाले अनहोनी घटनाएं हमें जीवन में रास्ता दिखाने काम करती हैं यह घटनाएं आपको आपके मंजिल के और करीब ले जाती हैं। 

एक बार फिर से प्रयास करे - हमें कभी भी अपने सपनों को पूरा करने से नहीं भागना चाहिए बल्कि सपनों को पूरा करने के लिए उनके पीछे दौड़ लगानी चाहिए। 

ज्यादातर व्यक्ति अपने लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंचकर अपना लक्ष्य भूल जाते हैं और अपना सपना पूरा नहीं कर पाते। अगर एक बार आप अपने लक्ष्य से भटक जाए तो उन पॉजिटिव चीजों को याद करें जो आपके साथ घटित हुई हैं इससे आपको मोटिवेशन मिलेगा और आप अपने सपने के मार्ग मे आगे बढ़ेंगे। 

हमें अपने से बड़े, ज्यादा अनुभव और ज्यादा बुद्धिमान व्यक्तियों को अपना दोस्त बनाना चाहिए। यह व्यक्ति हमें सही रास्ता दिखाएंगे।  इससे हमें आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी। हमारी बुद्धि और विवेक हमारी सबसे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन हमे किसी के साथ हद से ज्यादा दोस्ती नहीं करनी चाहिए और अपने राज उसके साथ शेयर नहीं करना चाहिए। 

 उम्मीद का दामन थामे रखिये - तब तक आप जिंदगी में सफलता पाने के लायक नहीं बन सकते हैं जब तक आप सब कुछ समाप्त हो जाने के बाद भी अपनी उम्मीद का दामन थामे रखते हैं।

यदि आपके सपनों को पूरा करने में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो अपने सपनों को न बदल कर। उन सपनों को पाने के तरीकों को बदलना चाहिए क्यों कि कमी सपनों में नहीं उन तरीकों में है। 
 
जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं जिन्हें हम जिंदगी समझ लेते हैं  यही वह मोड़ होते हैं जो हमें अपने सपने से दूर करने के लिए मजबूर करते हैं हमारे सपनों का अर्थ बदल देते हैं। हमें अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने सपने की तरफ लगाना चाहिए और ऐसे मोड या बाधाओं से दूर हो जाना चाहिए और अपने सपने की तरफ बढ़ना चाहिए। 

शांत दिमाग की ताकत - असफल होने का डर असफलता से भी ज्यादा भयानक होता है। असफलता के डर से नही डरना चाहिए और हमे अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए। 

भले ही कोई चीज हमें आसानी से मिल सकती हो लेकिन जब तक उसको पाने का रास्ता मेहनत से भरा नहीं होगा तब तक हमें उस चीज को पाने की खुशी महसूस नहीं होगी ।