Recents in Beach

BE A SOCIAL MEDIA MILLIONAIRE


BE A SOCIAL MEDIA MILLIONAIRE

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। मनुष्य को लोगो से बात करना उनसे पहचान स्थापित करना अच्छा लगता है। करोना काल मे लोगो ने ऑनलाइन सोशल मीडिया की पॉवर को जाना है कि कैसे आप बहुत ही कम समय और पैसों मे पूरी दुनिया मे अपनी पहचान स्थापित कर सकते है। आज लगभग आधी दुनिया सोशल मिडिया पर है। लेखक दीपक बजाज अपनी पुस्तक BE A SOCIAL MEDIA MILLIONAIRE मे बताते है कि कैसे आप अपने जीवन मे सोशल मीडिया का फ़ायदा उठा सकते है। 

DIRECT MARKETING VS ONLINE MARKETING. -  आज कल लोगो का इंटरेस्ट आन लाइन की तरफ बदल रहा है इसीलिए अब आपको अपनी मार्केटिंग स्टाइल को सोशल मिडिया से जोड़ना चाहिए। अपनी मार्केटिंग को फेसबुक, YouTube और अन्य सोशल मीडिया माध्यम से प्रचारित कीजिये। 

सोशल मीडिया से दूर रहने के कारण - निम्न लिखित गलत विश्वास आपको सोशल मिडिया से दूर करते है-
1. मैं अपना बिजिनेस बिना सोशल मीडिया के चला सकता हू। 
2. फॉलोवर और लाइक खरीदे जा सकते है। 
3. विज्ञापन और मार्केटिंग से कामयाबी मिलती है। 
4. अब बहुत देर हो चुकी है। 
5. मैं इतना योग्य नही हू। 
6. मैं अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर नही ला सकता। 
7. मैं अच्छा नही दिखता हू और न ही अच्छा बोल पाता हूँ। 

सोशल मीडिया मे सफल बनने के नियम -
1- हर पोस्ट से तुरंत रिजल्ट पाने की उम्मीद न करे। 
2- सोशल मीडिया पर लोग, लोगो से जुड़ने आते है। 
3- हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज न कराये। जो आपके अनुरूप हो उसी प्लेटफॉर्म को अपनाये। 
4- अपनी पोस्ट पर ध्यान दे। पोस्ट आपकी ब्रांड के अनुरूप हो। 
5- हर किसी चीज को फॉलो न करे। 
6- सोशल मीडिया को एक निश्चित समय दे। 
7- सोशल मिडिया कभी भी ऑफ लाइन माध्यम की जगह नही ले सकता। 
8- सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न करे जिसमे आपको पछताना न पड़े। 
9- सोशल मीडिया पर हमेशा एक जैसे रिजल्ट नही आ सकते है। 
10- सोशल मीडिया आपको जानता है आपकी कंपनी को नही। इसीलिए पोस्ट डालते समय सावधान रहे। 

ब्रांड. - सोशल मीडिया पर कुछ भी, कभी भी ब्रांड बन सकता है। आपको अपना ब्रांड बनाने के लिए विशेष प्रयास करना चाहिए।  ब्रांड आप के बारे मे है। अपने मुल्यो का ख्याल रखे।  तुरंत शुरु कर दे। वक्त के साथ आपका ब्रांड अच्छा बन जायेगा।  ब्रांड बनाने के पांच चरण निम्नलिखित है-
1. अपने ब्रांड की पहचान करे।  अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार ब्रांड को चुने। 
2. अपने ब्रांड का प्रदर्शन करे। उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करे। 
3. अपने ब्रांड को संचारित करे। अपने ब्रांड के मूल्यों को स्थापित करे। उन्हे लोगो तक पहुचाये। 
4. अपने ब्रांड को शक्तिशाली बनाये। आपका ब्रांड एक दिन मे नही बनता। 
5. अपने ब्रांड की संचार स्थति के बारे समय समय उपरोक्त चारो मुल्यो की समीक्षा करे। 

अपनी प्रोफाइल बनाये. - आपकी प्रोफाइल आपके शो रूम का मैन गेट है। इसीलिए अपने प्रोफाइल को ऐसे बनाये जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आकर्षित हो सके। प्रोफाइल पिक्चर को बार बार न बदले।  User name अपने प्रोफाइल और ब्रांड के अनुसार चुने। 

पोस्ट.- पोस्ट ही आपके प्रोफाइल की आत्मा है। पोस्ट ऐसा होना चाहिए जिससे कि वह अपने आप टार्गेट ओर्डियन्स तक पहुँच जाए। अपनी ओर्डियन्स के अनुसार अपनी पोस्ट की संख्या निश्चित करे । कलेंडर बना कर नियमित रूप से पोस्ट करे। पोस्ट की दोहराव से बचे। पोस्ट करते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान मे रखे। 

1. अपनी टार्गेट ओडिएंस की पहचान करे। उनके अनुसार पोस्ट डाले। कोई भी पोस्ट डालने से पहले अपने आप से तीन सवाल पूछे।  क्या यह पोस्ट मेरे की ब्रांड के अनुरूप है?  क्या इस पोस्ट पर लोगो को लाइक करने की इच्छा जागृत होगी?  क्या यह पोस्ट मेरे प्रति लोगो का भरोसा बढ़ायेगा। कम से कम दो के उत्तर हा मे आने पर ही पोस्ट को पब्लिश करे। 

2. Description का tital आकर्षक लिखे। पोस्ट से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को शुरू की दो तीन लाईनो मे ही लिख दे। Description मे सही टैग अवश्य दे। जो भी लिखे सही लिखे। टार्गेट ओर्डियन्स की भाषा मे description लिखे। 

3. टैग सही लगाए।  टैग का आशय है कि पहले से चल रही पोस्ट मे अपनी पोस्ट को जोड़ना। टैग के माध्यम से टार्गेट ओर्डियन्स तक पहुँच सकते है। टैग आपकी पोस्ट से संबंधित हो। 

वीडियो - छोटे छोटे वीडियो बनाये। वीडियो को काँटेंट अच्छा बनाये। वीडियो मूल्यवान होने चाहिए। इंट्रो छोटा रखे। सुरुवात मे वीडियो का सुब्जेक्ट बता दे। अच्छा माइक खरीदे। बैकग्राउंड भड़कीला नही होना चाहिए। वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर सीखिये। मोबाइल से भी अच्छा वीडियो शूट हो जाता है। 

काँटेंट. - सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट करते है वो काँटेंट होता है। आपकी काँटेंट के दो मुख्य उद्देश्य होने चाहिए। 1. आपकी ओर्डियंस की समस्या का कोई न कोई हल होना चाहिए। 2. काँटेंट आपकी ओर्डियन्स की लक्ष्य प्राप्ति मे सहायता करे। कांटेंट  मे निम्न लिखित बातों को ध्यान मे रखना चाहिए। 
1. काँटेंट की  प्रसंगिता और सार्थकता आपकी ओर्डियन्स के अनुसार होनी चाहिए। 
2. काँटेंट मनमोहक हो जिससे ओर्डियन्स शेयर करने पर मजबूर हो जाए। 
3. काँटेंट मे नया पन हो। 
4. काँटेंट आकर्षित होना चाहिए। 
5. काँटेंट बैंक बनाये। 
6. अच्छी तस्वीरों और सहायक सामग्रियों का संग्रह रखे। 
7. अपने काँटेंट को कई रूपों मे तैयार करे। 


बुरे कॉमेंट पर ध्यान न दे। पोस्ट को क्वालिटी से समझौता न करे। नये नये प्रयोग करते है। हमेशा सीखते रहे। प्लेटफॉर्म वह चुने जो आपके ब्रांड  लिए बेहतर हो जिसे आसानी से ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सके। चाहे वह फेसबुक हो, यूट्यूब हो, इंस्टाग्राम हो या कोई अन्य। प्लेटफॉर्म आसान हो, सबके पहुँच मे हो संवाद स्थापित करने मे सहायक हो। 


सही से इस्तेमाल करे तो सोशल मीडिया शानदार टूल है। सोशल मीडिया पर सावधानी-
1. हर चीज पर विश्वास न करे। 
2. अपने समय को बर्बाद होने से बचाये। 
3. दुसरो से तुलना करने से बचे। 
4. सोशल मीडिया जिंदगी नही है इस पर निश्चित समय दे। 
5. Like और कॉमेंट से अपनी गुणवत्ता न मापे।