Recents in Beach

CAN’T HURT ME



क्या आपको पता है कि हम में से मात्र 1% लोग ही अपना क्षमता का पूरा उपयोग कर पाते है। आप जिस पोजीशन पर है मेहनत करके उससे बहुत आगे जा सकते है। मेहनत से अपनी शारीरिक और मानसिक सीमाओं को कैसे तोड़े ये बाते अमेरिकी ऐथलीट और रिटायर्ड नेवी सील सैनिक डेविड गोगिंस  ने अपनी पुस्तक CAN’T HURT ME में लिखा है।

लेखक का बचपन बहुत बुरा गुजरा लेखक को पारिवारिक समस्याओं और गरीबी का सामना करना पड़ा। लेखक को जवानी में रंग भेद का सामना करना पड़ा और लेखक ओवरवेट हो गए थे। लेकिन बाद में लेखक ने बहुत कठिन लक्ष्यों को बनाकर उसे पूरा किया।  नेवी सील सैनिक बने अपने आपको Thoughest Man बनाया। सबसे ज्यादा पुल अप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 

उनकी जीवन यात्रा में पड़ने वाली रूकावटे उन्हें hurt नही कर पाई। उन रुकावटों में फैक्चर पैर से मैराथन रेस पूरी करना और नॉर्मल शूज से बर्फ पर रेस पूरी करना सामिल है जिस रेस में लेखक के पैर की उंगली गल गई थी। इस पुस्तक में लेखक ने उन तरीको के बारे में बताया है जिन तरीको को अपना कर उन्होंने रुकावटों पर जीत हासिल की थी।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस बुक से आपको क्या लाभ। आपको कोनसा ऐथलीट या सैनिक बनना है।  मेंहनत की जरूरत हर जगह है आपको बुक बहुत उपयोगी होगी। लेखक ने निम्नलिखित तरीकों को अपनाकर अपनी रुकावटों पर जीत हासिल की है -

1. लक्ष्य बनाए - सबसे पहले आप अपना लक्ष्य बनाइए। उन्हें अपनी डायरी में लिखिए। अपने गोल को रोज पढ़िए।

2. जिम्मेदारी तय करे -आप खुद से झूठ नही बोल सकते।  जो भी लक्ष्य है उसे पूरा करने के लिए सिर्फ आप और आप ही जिम्मेदार है। कोई भी दू क्यूसरा आपकी सफलता या असफलता के लिए जिम्मेदार नहीं है।

3. शेड्यूल बनाए - तीन हफ्ते का चैलेंज ले । पहले हफ्ते में आप पहले जैसे काम कर रहे थे वैसे ही काम करे। बस उसे लिखते रहे कि कौन सा काम कितने देर तक करते है। दूसरे हफ्ते में एक बेहतर सेड्यूल बनाइए और अपने समय को आधे आधे घंटे के टुकड़ों में बांट लीजिए। फिर उसके अनुसार काम कीजिए। सप्ताह के अंत में नतीजों की ओर देखिए। तीसरे हफ्ते में दूसरे हफ्ते में बनाए गए शेड्यूल को जारी रखना है। आप देखेंगे कि आप में बहुत से सुधार हो गए है। आप अपनी लक्षय के करीब आ गए है।

4. समय सीमा बनाए - हर असंभव चीज की शुरुआत एक विचार से होती है। अपने विचारों से छोटे छोटे लक्ष्य बनाए और उन्हें एक तय समय में पूरा कर अपने आप को शाबाशी दे।

5. पहला क़दम उठाए- आपकी लक्ष्य प्राप्ति की यात्रा का पहला चरण सबसे मुश्किल होता है क्योंकि इसमें आपको अपने द्वारा बनाई गई अपनी सीमाओं से बाहर निकलना होता है।  इसीलिए अपना पहला कदम इतने आत्मविश्वास के साथ में उठाए कि वो अंत तक आपको रुकने न दे। 

6. सीमाओ को लांघे - सबसे पहला काम जो आपको करना है कि आप अपने दिमाग से अपने द्वारा बनाई गई सभी सीमाओं को हटा दे।  याद रखिए आपको जो पाना है वो आपकी वर्तमान सीमा के बाद है।

7. परिश्रम करे - अपनी रुकावट को अपने मेहनत से इतना प्रभावित कर दे कि रुकावट को यह लगे कि यह काम आपसे बेहतर कोई और नहीं कर सकता।

8. डायरी बनाए - एक डायरी निकाले इस डायरी में अपनी सफ़लता, असफलता और रास्ते में आने वाली रुकावट को लिखे। याद करिए अपनी उन सफलताओं को जिनसे आप इस जगह पर पहुंचे है।

9. असफल  होना सीखिए - चौंकिए नहीं, अगर आप असफल नहीं हो रहे है तो इसका मतलब आप कुछ नया नहीं कर रहे है। अपने आप को अपने द्वारा बनाई गई सीमाओं में जकड़े हुए है। किसी ने कहा है अगर सफलता प्राप्त करनी है तो अपनी असफलता की दर दो गुनी कर दो। अपने हाल ही में हुए असफल कार्यों के बारे में सोचे।  उसकी आफ्टर एक्शन रिपोर्ट बनाए। इस रिपोर्ट में आप उन गलतियों को लिखे जिनके कारण आप असफल हुए है। अपनी असफलता को स्वीकार कीजिए क्योंकि उस असफलता में हुई गलतियों में सुधार भी आपको ही करना है।

10. रुकना नही है - सफ़लता पाने पर रुके नहीं आगे के लिए परिश्रम करते रहे। पहली सफलता के बाद दूसरी सफ़लता। 

हम सब अपने जीवन में कभी न कभी असफता का सामना करते है। भले ही आपके सामने दुनिया भर की समस्या खड़ी हो आप अपने आत्मविश्वास और जज्बे से इन सभी समस्याओं का सामना करे और कहे CANT HURT ME