दोस्तो आपने कभी सोचा है कि टाटा, बिरला या अंबानी जैसे लोग हर साल अमीर और अमीर कैसे होते जा रहे है। क्या उनके पास अल्लादीन का चिराग है या उनके पास 24 घंटे से ज्यादा का समय है, या ज्यादा सोचने के लिए रावण की तरह 10 सिर है। आप भी जानते है की ऐसा कुछ भी नही है। वो भी हमारी तरह एक आम इंसान है। अंतर हमारे और उनकी आदतों और गुणों का है जो उन्हें अमीर और अमीर बना रही है। लेखक Thomus Corley ने अपनी पुस्तक RICH HABITS, The Daily Success Habits of Wealthy Individuals में उन आदतों और गुणों के बारे में हमे बताया है।
आइए सबसे पहले उन गुणों के बारे में बात करे जो अमीर लोगो में होती है।
1 अपनी क्षमता के मुताबिक लोगो की मदद करनी चाहिए। न सामर्थ्य से ज्यादा और न ही सामर्थ्य से कम।
2. जब भीं कोई मौका दिखाई दे उसे स्वीकार करना चाहिए। जो भी मौके हमे मिले उनका भरपूर लाभ उठाए।
3. धैर्य और संयम के साथ अपने लक्ष्य का इंतजार करना चाहिए। हमे बगुले के समान सही वक्त का इंतजार करना चाहिए। ताकि चूक न हो
4. अवसर का सम्मान करना चाहिए। एक सफल व्यक्ति मिले हुए अवसर को कभी नहीं हाथ से जाने नहीं देता है। याद रखे रिस्क लेने के बाद ही कामयाबी मिलती है।
5.जब कोई हमारी कामिया बताता है तो हमे अपनी कमियों पर ध्यान देना चाहिए। न कि कमियां बताने वाले में बुराइयां निकालनी चाहिए। अपनी कमियों को सुधार कर ही हम अमीर बन सकते है।
6. हमे अपने ऊपर कॉन्फिडेंट तो होना चाहिए लेकिन ओवर कॉन्फिडेंट नही होना चाहिए। ओवर कॉन्फिडेंट अक्सर काम को खराब कर।देता है।
7. सफल व्यक्ति ऑफिस खत्म होने के बाद न्यू बिजनेस आइडिया पर काम करते है, इंटरनेट पर न्यू आइडिया को सर्च करते है, या नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन में काम करते है , जबकि असफल लोग, ऑफिस के बाद, टीवी देखते है, उपन्यास पढ़ते है और फालतू काम करते है।
8- सभी सफल लोगो ने भाग्य का अनुभव किया है। लेखक के अनुसार भाग्य के 4 प्रकार के होते है
- random luck - ये अचानक वाला भाग्य होता है कि जैसा गड़ा खजाना मिल जाना , लॉटरी जीत जाना। इस तरह के भाग्य पर हमारा कोई कंट्रोल नही होता है।
- random bet luck - इस तरह के luck पर भी हमारा कोई कंट्रोल नही होता है। जैसे अचानक बिजली गिर जाना। एक्सीडेंट हो जाना।
- opportunity luck - इस तरह का भाग्य अच्छी आदतों से मिलता है। ये एक तरीके का बगीचे लगाने जैसा है कि एक न एक दिन आपको फल जरूर मिलेगा।
- detrimental luck - ये opportunity luck का उल्टा लक है। ये भी आदतों से प्राप्त होता है लेकिन खराब आदतों से। जैसे ज्यादा शराब पीने से लीवर का खराब हो जाना।
आइए अब हम उन आदतों के बारे बात करते है जो सफल व्यक्ति अपनाते है।
Rich Habits- promise 1 - मैं अच्छी आदतें अपनाऊंगा। आप जानते है कि अच्छी आदतें आपको सफलता की बुलंदी पर पहुंचा सकती है। बस जरूरत है उसे अपनाने की।
इसके लिए अपनी डेली हैबिट्स को जाने की।इसके बाद पेपर पर 2 कालम बनाइए। जिसमे एक कालम पर अपनी खराब आदतें लिखिए दूसरे कालम पर उन कार्यों को लिखिए जो आप खराब आदतों की जगह करने वाले है। इन कार्यों को 30 दिन तक लगातार करे। इस लिस्ट को सुबह दोपहर और शाम तीन बार रिव्यू करना है।
Rich Habits- Promise 2- मैं हर दिन, हर महीने , हर साल और लॉन्ग टर्म के लिए गोल बनाऊंगा और उनका पालन करूंगा। हर सफल व्यक्ति गोल बनाता है और उनका अनुशासन के साथ पालन करता है। जब सफल व्यक्ति काम पर होते है तो उनका सारा फोकस काम पर होता है। लेकिन जब वह घर पर होते है तो ऑफिस को घर के बाहर छोड़ आते है। अपने गोल को फोकस करते हुए अपनी रोज to - do list बनाए। ये लिस्ट ऐसी हो जिसका 80% काम आप पूरा कर सकते हो। जो काम पूरा हो उसे मार्क कर दे।
Rich Habits- Promise 3 - मैं रोज खुद को बेहतर करने वाली एक्टिविटीज पर फोकस करूंगा। ये कुछ भी हो सकता है आप अपने काम को बेहतर करने के लिए बुक्स पढ़ सकते है, ट्रेनिंग प्रोग्राम ले सकते है या अनुभवी लोगो से मिल सकते है।
Rich Habits- Promise 4 - मैं अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने पर ध्यान दूंगा। सफल लोग अपने आप को 80 साल तक जीवित रखने वाले उपायों को करते है।
Rich Habits- promise 5 - मैं अपना हर दिन लाइफ लॉन्ग रिलेशन शिप्स बनाते जाऊंगा। रोज अच्छे लोगो से मिले और उनसे दोस्ती बनाए। आप लोगो के नाम याद रखे।
Rich Habits- Promise 6 - मैं हर दिन मॉडरेट स्टेज में रहूंगा। अर्थात न ही किसी काम को बहुत हड़बड़ी में करूंगा और न ही बहुत लापरवाही से। काम की टेंशन नहीं लूंगा। अपने गुस्से को कंट्रोल करूंगा।
Rich Habits- Promise 7 - मैं रोज अपना काम पूरा करूंगा टाल मटोल नही करूंगा। टाल मटोल करने से काम करने में देरी होती है और बाद में हड़बड़ी में काम करने से काम खराब हो जाता है।
Rich Habits- Promise 8 - मैं रोज पॉजिटिव सोचूंगा। प्रॉब्लम्स को अवसर की तरह सोचते है। अपने दिमाग में खराब विचारो को नहीं आने देते है।
Rich Habits- Promise 9 - मैं अपनी आय का 10% बचाऊंगा। सफल लोग अपनी आय का 10% बचा कर अपनी सेविंग, इन्वेस्टमेंट, और रिटायरमेंट प्लान के लिए जमा कर देते है।
Rich Habits- Promise 10 - मैं अपनी विचारो और भावनाओं पर कंट्रोल करूंगा। सफल लोग अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करने के लिए think, evaluate aur react का फॉर्मूला अपनाते है। वो गुस्सा, जलन और दुखी होने वाले विचारो से दूर रहते है।
अगर आप इन हैबिट्स को अपने जीवन की आदतों में शामिल करते है। तो आप सफल लोगो की तरह अपना जीवन को सफल बना सकते है।