Recents in Beach

The Automatic Milliionaire



पैसे का हमारे समाज में बहुत महत्व है। हमारा स्टेटस पैसे पर निर्भर करता है। जैसे उच्च अमीर वर्ग, मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग और गरीबी रेखा के नीचे वाला वर्ग। अर्थात पैसा हमारी पहचान बन गया है।  लेखक Devid Bach ने अपनी पुस्तक The Automatic Milliionaire के द्वारा मध्यम वर्ग  से उच्च अमीर वर्ग बनने का रास्ता बताया है। लेखक ने इसके लिए मिडल क्लास के एक कपल को चुना है जो अपनी आसान स्ट्रेटजी के माध्यम से अमीर बन गए है। 

वह अमेरिकी कपल 40000 डॉलर की मंथली इनकम करके मिलियनर बन गया था। 40000 डॉलर अमेरिका के संदर्भ में औसत आय से भी कम है। लेखक के लिए यह आश्चर्य की बात थी। लेखक ने कपल से इसका राज पूछा। तो कपल  ने बताया कि इसके लिए कपल ने सबसे पहले खुद को भुगतान किया। शुरुवात में कपल ने इनकम का 4% अपने को भुगतान करना सुरु किया बाद में इस पर्सेंटेज को बढ़ा कर 15 % तक ले गया। अपने बचाए हुए पैसे से कपल ने 2 घर 3 गाड़ी और एक नाव के साथ साथ अन्य संपत्ति भी बना ली थी। इस बुक के स्टेप्स लेखक और इस कपल के बात चीत के निष्कर्ष पर आधारित है। 

यह पुस्तक आपको रातों रात अमीर बनाने की बात तो नहीं करती लेकिन पुस्तक दावा करती है कि अगर आपने उनके द्वारा दिए गए 3 स्टेप्स को अनुसासन के साथ पूरा किया तो आप जल्द ही अमीर बन जायेंगे। पुस्तक अमेरिकी संदर्भ में लिखी गईं है। लेकिन मैं इसे आपको भारतीय संदर्भ में बताऊंगा। आखिर अमीर बनने का हक हम भारतीयों को भी है। 

स्टेप 1- पैसे बचाने के अनावश्यक खर्चों को कम कर दे - आप को लग रहा होगा कि लेखक आपको अपने सपनो को पूरा करने से रोक रहे है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको बहुत ज्यादा कंजूसी आप सिर्फ उन्ही खर्चों को कम करिए जिससे आपको स्वास्थ्य की हानि होती है और जो पैसे आप दिखावे के लिए खर्च करते है।  इसके लिए फालतू की चीज जैसे सिगरेट और शराब पर खर्च करना धीरे धीरे बंद कर दे।   इस तरह से आप निवेश करने लायक पैसे बचा लेंगे। 

स्टेप 2- सबसे पहले अपने आप को भुगतान करे - जैसे ही आपको वेतन या आय मिले उसका 10% अलग कर कही और जमा कर दे इस प्रोसेस को ऑटोमैटिक कर दे। जैसे आप  sip करते है ।  बाकी 90% में अन्य कार्य और भुगतान करे। शुरुआत में आपको 10%  बचाना मुस्कील लगेगा इसीलिए 4% से शुरू कर 10% तक ले जाए। आप चाहे तो इसे 10% से ज्यादा भीं कर सकते है।  

अब आपको लग रहा कि सिर्फ 10% बचा कर कैसे कोई अमीर बन सकता है।  इसके कुछ मानक है जैसे मान लीजिए आपकी आयु 25 वर्ष है। 
- अगर आप कुछ भी नही बचाते तो आप उधारी में रहेंगे।
- अगर आप सिर्फ सोचते है कि आप कुछ  बचाएंगे तो आप गरीब  ही रहेंगे।
- अगर आप 5% से 10% अपने लिए बचाते है तो आप गरीब और मध्यम वर्ग के बीच में रहेंगे।
- अगर आप 10% से 15 % तक अपने लिए बचाते है तो आप अमीर बन जायेंगे।
- अगर आप 15% से 20 % तक अपने लिए बचाते है तो आप अच्छे खासे अमीर बन जायेंगे।
-  अगर आप 20% से ज्यादा अपने आप को दे रहे हैं तो आप इतना बचा लेंगे कि आप जल्दी अमीर बन सकते है और जल्द रिटायर हो सकते है। 

एक उदाहरण से समझते है कि अगर आप महीने का मात्र 1000 बचाते है और किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करते है जिसमे 12 % साल का रिटर्न मिल रहा हो तो आपको 30 साल में 35 लाख रुपए मिलेंगे।
 
स्टेप 3- पैसे को निवेश करे -  बाजार में अलग अलग रिस्क के अनुसार कई तरह के निवेश के विकल्प मौजूद है जैसे कम रिस्क वाला निवेश जैसे PPF, NSC, fixed deposit, recurring deposit मध्यम रिस्क वाला निवेश जैसे म्यूचुअल फंड, ईटीएफ या अधिक रिस्क वाला निवेश जैसे शेयर इत्यादि। अगर आप निवेश के मामले में नए है तो आप फाइनेंशियल एडवाइजर की भी मदद ले सकते है। ध्यान रहे आपको अपने निवेश को sip की तरह ऑटोमैटिक करना है । लेखक ने निवेश के बारे और अधिक जानकारी दी है जो कि अमेरिकी संदर्भ में है। हम आगे आने वाली वीडियो में  भारतीय संदर्भ में हम निवेश के विकल्पों के बारे में डिटेल में बात करेंगे। 

लेखक ने  शुरुवात में  निवेश वाली रकम को 3 हिस्सो में बांट कर निवेश करने को कहा है 

* अपनी बचत का 5 % भाग इमरजेंसी फंड में जमा करे जब तक आप 3 महीने के खर्चे के बराबर पैसे जमा न कर ले। आप इमरजेंसी फंड को  अपनी जरूरत के अनुसार घटा या बढ़ा भी सकते है।

* अपनी बचत का 2.5 % भाग आप  उधार चुकाने पर करे जब तक आप होम लोन के अलावा सभी लोन को चुका न दे। 

* बाकी बचत का 2.5 % भाग आप निवेश करे। जब इमरजेंसी फंड बन जाए और आपका उधार खत्म हो जाए उसके बाद आपका निवेश बढ़ कर 10% हों जायेगा। अगर आप 10% से ज्यादा निवेश कर सकते है तो और भी अच्छा। 

लेखक के दावा किया है अगर आप इन 3 स्टेप्स को अनुशासन के साथ पूरा करते है तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है। 

एक मध्यम वर्गीय कभी अपनी जिंदगी के मजे नही ले पाता है जब पढ़ाई के दौरान जिंदगी के मजे लेने की कोशिश करता है तब उससे कहा जाता है जब कमाना तब एंजॉय करना। जब वह कमाने लगता है तब कहा जाता है कुछ पैसे जोड़ लो तब एंजॉय करना। कुछ पैसे जोड़ भी नही पाता तब तक उसकी शादी हो जाती है शादी के बाद बच्चे और फिर वही मध्यम वर्ग का दुष्चक्र। अमीर बनने का तो सोच भी नही पाते। तो यह पुस्तक क्यों। क्योंकि पुस्तक the automatic millioner में लेखक david bach ने 3 स्टेप्स के अलावा लेखक कुछ अत्यंत महत्व पूर्ण विषयों पर बहुत ही अच्छे टिप्स दिए है जैसे 

बजट बनाना है मुसीबत - लेखक के अनुसार बजट बनाना बंद कर दे यह बिलकुल भीं काम नही करता। पहले तो कई लोग बजट का मतलब नहीं जानते। अगर जानते है तो सही बजट बना नही पाते। अगर बजट सही बना लिया तो उस पर अमल करना भी एक मुसीबत है। इसके लिए बहुत अधिक धैर्य और अनुशासन की जरूरत होती है। जो शुरुआत के महीनों में हों जाती है लेकिन बाद में धीरे धीरे अनुशासन कम होने लगता है।  इसलिए बजट न बनाकर अपना फोकस अपने बचत पर करे। हर महीने बचत के लिए जितना तय किया उतना पैसा अलग कर ले और बाकी पैसों से अपनी लाइफ का आनंद ले।

इमरजेंसी फंड - अपने बुरे वक्त में बचाव के लिए कम से कम 3 महीने की व्यय का पैसा इमरजेंसी फंड में जमा करे। इस पैसे को कभी हाथ न लगाए। हमेशा ये माने कि अगर आपने ये पैसा कही खर्च कर दिया और कोई विपत्ति आ गई तो आप क्या करेंगे। आप अपनी सुविधा अनुसार इमरजेंसी फंड को बढ़ा या घटा भी सकते है।

घर - घर के मामले में दो अलग अलग तर्क है। एक तर्क कहता है कि घर किराए पर लेना चाहिए इसमें कम निवेश लगता है। घर बनाना  फाइनेंसयल  प्वाइंट of व्यू से बिल्कुल गलत है।  दूसरा तर्क कहता है कि अपना घर होने से सोशल स्टेबिलिटी मिलती है। इसीलिए लेखक के अनुसार आपको लोन लेकर भी अपना घर बनवाना चाहिए।  लोन को जल्द चुकाने का प्रयास करे। 

क्रेडिट कार्ड - क्रेडिट कार्ड का नियंत्रित प्रयोग करे। क्रेडिट कार्ड के बिल का नियमित भुगतान करे। अगर आप लगातार क्रेडिट कार्ड का मिनिमम भुगतान कर रहे है तो सबसे पहले  क्रेडिट कार्ड का उपयोग तुरंत बंद कर दे। क्रेडिट कार्ड कर उधार सबसे पहले चुकाए बाद में किसी और का उधार चुकाए। क्योंकि क्रेडिट कार्ड का इंटरेस्ट रेट बहुत ज्यादा होता है। 

दान करे - अपनी आय का 1 % हिस्सा जरूर दान करे। दान करने से बड़प्पन और सम्पूर्णता का अहसास होता है। जो मानसिक रूप से हमारी अमीरी के लिए बहुत जरूरी है। 

लेखक के अनुसार 3 स्टेप्स और ये टिप्स आपको जल्द करोड़पति बनाने में बहुत मददगार सिद्ध होंगे।