Recents in Beach

इन तीन क्षेत्रों में सफलता पाकर व्यक्ति वास्तविक रूप से सफल हो जाएगा, lifelessonsbyguruji



साथियों, आपने समाज में देखा होगा कि कई लोग ऐसे है जो बाहर सफल दिखते है खुशहाल दिखते हैं लेकिन उनके बारे में थोड़ा गहराई से पता करेंगे तो पता चलेगा कि वो आग अंदर से काफी टूट चुके है। इनमें से कुछ लोग फाइनेंसिली काफी सफल दिखते  है लेकिन उनके अपने परिवार में अक्सर कलह होती रहती है। कुछ लोगों का परिवार अच्छा है लेकिन pमहीने के आखिर में उनके घर में आर्थिक तंगी हो जाती है। या कुछ लोगों का परिवार अच्छा है फाइनेंशियल भी काफी मजबूत है लेकिन उनका स्वास्थ ठीक नहीं रहता जो जीवन को ठीक से एंजॉय ही नही कर पाते है। इसीलिए जीवन में सफलता पाना कोई एक एग्जाम  नहीं हैं जिसमें सफल हो कर आप जीवन में सफल हों सकते है बल्कि जीवन में सफल होना अर्थात कई क्षेत्रों में सफल होना होता है। तभी आप सफल माने जाएंगे।  आज के वीडियो में हम उन्हीं क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे जिन पर सफल होकर आप जीवन में पूरी तरह सफल हो सकते है। ये सभी विषय  मेरे द्वारा पढ़ी गई हजारों पुस्तकों का ज्ञान और मेरा अपना 10 वर्षों का अनुभव है। मुझे बचपन से किताब पढ़ते समय नोट्स बनाने की आदत थी पहले मैं स्टडी के लिए नोट्स बनाता था बाद में यही मेरी आदत बन गई। यहीं नोट्स बनाने वाली आदत और उस नोट्स को अपने जीवन में इंप्लीमेंट करने की आदत ने मुझे इस जगह पर पहुंचाया है। आज वही नोट्स आपके साथ शेयर कर रहा हूं। इसीलिए डायरी और पेन लेकर बैठ जाइए। 


यहां मैं आचार्य चाणक्य के 2 श्लोक कोट करना चाहूंगा। सुखी व्यक्ति या सफल व्यक्ति के बारे में आचार्य चाणक्य ने कितनी खूबसूरती से इन दोनों श्लोकों में समझाया है  आचार्य ने कहा है


यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी। 

विभवे यश्च सन्तुष्टस्तस्य स्वर्ग इहैव हि।। 


जिसका पुत्र वस में रहता है पत्नी पति के इच्छा के अनुरूप कार्य करती है जो व्यक्ति अपने धन से संतुष्ट है उसके लिए यह धरती स्वर्ग के समान है 


एक अन्य श्लोक में आचार्य कहते है।


दाक्षिण्यं स्वजने दया परजने शाठ्यं सदा दुर्जने प्रीतिः साधुजने स्मयः खलजने विद्वज्जने चार्जवम् ।

शौर्यं शत्रुजने क्षमा गुरुजने नारीजने धूर्तता इत्थं ये पुरुषा कलासु कुशलास्तेष्वेव लोकस्थितिः ॥ 


वे लोग जो इस दुनिया में सुखी है. जो अपने संबंधियों के प्रति उदार है. अनजाने लोगो के प्रति सह्रदय है. अच्छे लोगो के प्रति प्रेम भाव रखते है. नीच लोगो से धूर्तता पूर्ण व्यवहार करते है. विद्वानों से कुछ नहीं छुपाते. दुश्मनों के सामने साहस दिखाते है. बड़ो के प्रति विनम्र है।


अर्थात एक सुखी जीवन के लिए व्यक्ति को  तीन क्षेत्रों में सफल होना है  इसमें सबसे पहला क्षेत्र  है व्यक्ति खुद अर्थात व्यक्ति को सफल होने के लिए सबसे पहले खुद पर ध्यान देना चाहिए इसके लिए सबसे अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत करना होता है।

 

मानसिक तनाव हमारे सफल जीवन को बरबाद कर देते है। इसीलिए सबसे पहले मानसिक तनाव पर सफल होना है आप मेडिटेशन करके मानसिक तनाव पर विजय पा सकते है। मानसिक तनाव पर विजय पाने के बाद वो सभी प्रयास करने जिससे आप स्वस्थ और लंबा जीवन पा सके। 



हम मे से कौन होगा जो लंबा सुखी और स्वस्थ जीवन जीने की कल्पना नहीं करता। इसके लिए हमें कोई विशेष कार्य नहीं करना सिर्फ इंटरमीटेंट फास्टिंग के साथ हर कार्य हर भोजन को ऐसे सोचना है जैसे कि वह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। अर्थात अपने जीवन को फालतू के रिस्क में नहीं डालना है। इसके साथ ही हमें वह सब कार्य करने चाहिए जिससे हम फिट रहे  


 ताकि बुढ़ापे में अपने पोते पोतियों को गोद में उठने में समस्या न हो। अपने शरीर को फिट रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ साथ भोजन में प्रोटीन बढ़ाना है और कैलोरी को कम करना है। इस विषय पर मैं पहले वीडियो बना चुका हु आप चैनल पर विजिट करके वीडियो को देख सकते है।




अपने ऊपर फोकस करने के बाद बात आती है कि अपने रिश्तों को मजबूत करना है 


 जिसमे सबसे पहले अपने घर से शुरुवात करनी है। अपने जीवन साथी के साथ साथ अपने माता पिता और बच्चों के साथ अपनी बॉडिंग अच्छी करनी है आपके बच्चे आपको अपना आदर्श मानते है इसीलिए हमेशा ऐसे कार्य कीजिए जिससे आप आदर्श के रूप में स्थापित हो सके। 


अपने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के बाद व्यक्ति को समाज के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना है जिससे समाज में आपका और आपके परिवार का सम्मान हो। इसमें भी आपका रोल काफी अहम हो जाता है क्योंकि आप जैसा व्यवहार समाज के साथ करते है समाज भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता है। इसीलिए अपने आप को समाज में आदर्श के रूप में प्रस्तुत करे। 



 अंत में आपको आर्थिक रूप से मजबूत होना है मैं भी अभी इसी स्टेज में हु। इसे ऐसे कहूँ कि मैं आर्थिक रूप से सफल होने के अंतिम स्टेप पर हू। आर्थिक रूप से मजबूत होकर आप अपने रिश्तों को मजबूत कर सकते है समाज में सम्मान पा सकते है इसीलिए हमें आर्थिक मजबूती पानी है इसके लिए सबसे पहले हमे पैसे को समझना होगा 


 क्योंकि पैसा हमसे कुछ कहता है  वह लोगों के व्यवहार पर आधारित है हर व्यक्ति का पैसे को लेकर व्यवहार अलग अलग होता है यह उनके मनोविज्ञान और इतिहास पर आधारित है। इसीलिए आप पैसे को कमाने के लिए जैसा आचरण करेंगे पैसा भी आपसे वैसा ही व्यवहार करेगा। इसीलिए पैसा हमेशा आदर्श आचरण से कमाना चाहिए। 


वर्तमान की शिक्षा व्यवस्था में पैसे कमाने के बारे में कुछ भी नहीं सिखाया जाता है जबकि पैसा हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्कूल हो या घर हो बच्चे को पैसे के मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाना चाहिए। अपने आप में वह स्किल डेवलप करे जिससे पैसा अपने आप आप तक खींचा चला आए।  


 पैसा कमाने के बाद उसे इस तरह से इन्वेस्ट करना चाहिए जिससे आप फाइनेंसियल फ्री हो सके। पैसे जीवन मे सब कुछ तो नही लेकिन बहुत कुछ है। सफल व्यक्ति अपने पैसे को ऐसे इन्वेस्ट करते है जिससे वह बुढ़ापे तक टेंशन फ्री जीवन यापन कर सके। मैं भी इसी स्टेज में हूं। लेकिन जल्द ही इसमें भी सफल हो जाऊंगा। एक सफल व्यक्ति को बस जीवन के इन्हीं तीन क्षेत्र  में सफल होना है फिर लाइफ सेट 


अब जब आप यहां तक पहुंचे है  तो आपकों पता चला होगा  कि जीवन का कोई न कोई ऐसा क्षेत्र  होगा जिसमे आपको सफलता पानी है जैसे पहले मैं फिटनेस की समस्या से जूझ रहा था इसीलिए  मैने अपने आप को फिट रखने का गोल बनाया था अब जब मैं फिट हो गया हु तब  अब मेरा गोल फाइनेंसियल फ्री होना है। ऐसे ही आपका भी कोई न कोई गोल होगा। 


गोल को पूरा करने के लिए सफल मानसिकता का होना बहुत जरूरी है  हमारी सफलता के लिए हमारी सोच का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि सफलता सबसे पहले हमारे सोच में आती है। 


 आपने भविश्य के लिए जो गोल तय किया है उसे पूरा करने का लक्ष्य  बनाया है उसे पूरा करने का स्टेप्स  तैयार करे। 


 गोल को पूरा करने के बाद उस गोल के स्टेप्स को अपनी रूटीन में शामिल करे जिससे वह गोल हमेशा के लिए आपकी आदत बन जाए।   जीवन में सफलता के लिए जीवन मे अच्छी आदतो को शामिल करना और बुरी आदतों को छोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने अंदर बदलाव लाने के लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं। 


साथियों यह छोटी सी वीडियो यह बताने के लिए थी कि जीवन में सफलता पाने के लिए जीवन के किन किन क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है। साथियों जल्द ही इन सभी विषयों की विस्तृत वीडियो लाऊंगा जिससे आप यह जान पाएंगे कि उस क्षेत्र  पर कैसे सफलता पाई जा सकती है।  मैं अपने गोल के चक्कर में 1 साल यूट्यूब से दूर रहा था इसीलिए मेरा चैनल  डेड हो गया  इस समय मेरी वीडियो पर बहुत कम व्यूज आ रहे है। इसीलिए मेरी वीडियो को हाइप, लाइक और चैनल को सबस्क्राइब करके सपोर्ट  कर दीजिए। वीडियो को अंत तक देखने के लिए आपका धन्यवाद।