Recents in Beach

लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के 9 आसान तरीका


साथियों हम में से ऐसा कौन है जो लंबा और स्वस्थ जीवन नहीं जीना चाहता। हम सभी की इच्छा होती है कि 100 साल तक स्वस्थ  और सुखिनजीवन जिए अंत समय तक किसी के मोहताज ना रहे। हमारे करीबी aur हमारे शुभ चिंतक भी हमारी लंबी उमर की कामना करते है। आज के समय में हमारा रहन सहन इतना खराब हो गया है जिससे हम समय से पहले  बीमार और बूढ़े होने लगे है। क्या आप जानते है कि ऐसे कुछ तरीके भी है जिनसे आप लंबा और स्वास्थ्य जीवन जी सकते है। हमारे पूर्वज इन तरीकों को जानते थे  इसीलिए वह लंबा और स्वास्थ्य जीवन जीते थे । आज हम अपने पूर्वजों के ज्ञान को भूल चुके है  मैं बस उन तरीकों को आज आपको याद दिलाने जा रहा हूं। 


नमस्कार साथियों मैं हूं आपका दोस्त और होस्ट मनोज आपका स्वागत करता हु अपने चैनल लाइफ लेशन बाय गुरुजी में। मैं एक अध्यापक हूं और मुझे किताबें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। मैं उन्हीं पुस्तकों से मिले ज्ञान को अपने जीवन में शामिल करता हूं फिर उससे मिले  अनुभव को आपके साथ शेयर करता हूं। अर्थात् यहाँ आपको सिर्फ़ किताबी ज्ञान  ही नहीं मिलेगा बल्कि उस ज्ञान का वास्तव में क्या अनुभव है यह भी पता चलेगा। 


साथियों अब आपके मन में एक सवाल आएगा कि मैने बताया कि मैं हमेशा अपना अनुभव शेयर करता हूं। लेकिन जब बात लंबा और स्वस्थ जीवन जीने की  आती है तो उसका अनुभव मैं कैसे शेयर कर सकता हूं। बात 100 साल तक जीने की कर रहा हु और मेरी उम्र अभी 50 भी पार नहीं की है।


साथियों मैने गलत नहीं कहा है मैं अपना रियल अनुभव ही आपके साथ शेयर करता हूं और इन तरीको को पिछले ३ सालों से उपयोग में ला रहा हूं जिससे मुझे बहुत फायदा हुआ है। और जब मुझे फायदा हुआ है तो ऑफकोर्स आपको भी फायदा होगा ही। बाकी जीवन कितना चलेगा यह सब तो भगवान के हाथ में है।

लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए केवल उम्र बढ़ना ही नहीं, बल्कि शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखना जरूरी है। यहाँ कुछ सरल और वैज्ञानिक तरीके हैं जो आपकी उम्र और सेहत दोनों को बेहतर रखते हैं। पहला तरीका है 

उपवास रखे उपवास का अर्थ है कि एक निश्चित समय के लिए खाना बंद कर देना।  उपवास का महत्व हमारे पूर्वज जानते थे इसीलिए दुनिया के सभी धर्म उपवास को अपनी पूजा पद्धति में सामिल करते है । उपवास आपके शरीर को भोजन के तत्वों से वंचित कर देता है, जिससे शरीर को अपनी मरी हुई  कोशिकाओं के घटकों को खाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आधुनिक विज्ञान इसे ऑटो फैगी कहता है । ऑटो फैगी में रिसर्च के लिए अब तक २ नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके है । ऑटो फैगी अपने आप में बहुत बड़ा विषय है इससे कैंसर को भी कम करने में सहायता मिली है इसीलिए इस विषय पर बाद में चर्चा करेंगे।


उपवास के कई तरीके है कुछ लोग पूरे दिन का उपवास करते है और दूसरे दिन भोजन करते है कुछ लोग सिर्फ दिन का उपवास करके रात में भोजन करते है।  वर्तमान समय में  कुछ लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते है जिसमे १६ घंटे का उपवास करके  ८ घंटे में भोजन किया जाता है। उपवास के तरीके अलग अलग है लेकिन सबका लाभ एक जैसा है इसीलिए जो तरीका आपको सूट करे आप उपयोग में ले आए। बस कोशिश करे कि उपवास के दौरान कैलोरी नहीं लेनी है। 


जैसे मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग वाला उपवास करता हूँ जिसमे मैं अपना पहला भोजन दिन में १२ बजे के आस पास करता हूँ और अंतिम भोजन रात में ८ बजे के आस पास करता हूँ। मैं सुबह नस्ता नहीं करता हूँ । बस कभी कभार ग्रीन टी लेता हूँ जिसमे कैलोरी न हो । बिस्वास कीजिए उपवास आपको ज़रूर लाभ पहुँचाएगा । 

संतुलित और पौष्टिक भोजन करे कहा जाता है सिंपल चीजे ज़्यादा काम करती है यही बात भोजन पर पूरी तरह लागू होती है। भोजन को जितना सिंपल हो सके सिंपल रखें । फल, सब्ज़ियाँ, दाल, साबुत अनाज ज्यादा खाएँ तला-भुना और  मीठा कम करें।और सबसे अहम बात लगभग 70–80% पेट भरने तक ही भोजन करे। सुबह की शुरुवात ग्रीन टी या हर्बल टी से करे। भोजन में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन ले और कैलोरी को कम करे। भोजन को बहुत धीमे धीमे पूरी तरह चबाकर खाये। हमारे पूर्वज भोजन को पूजा मानते थे इसीलिए भोजन की थाली को प्रणाम करके ही पूरे मन से भोजन करते थे। आपको भी पूरी तरह भोजन पर कंसंट्रेट होकर ही भोजन करना चाहिए। टीवी या मोबाइल देखते हुए भोजन नहीं करना चाहिए। 

शारीरिक गतिविधि करे स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए शारीरिक गतिविधियां बहुत ही आवश्यक है। रोज़ 30–45 मिनट शारीरिक गतिविधि से दिल, फेफड़े और शरीर मजबूत रहते हैं। शारीरिक गतिविधि  में दो महत्वपूर्ण बातें देखनी होती है कि कार्डिओ करे कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग । कार्डियो में वॉक करना रनिंग रस्सी कूदना स्विमिंग करना आदि शामिल है। कार्डियो एक्सर्साइज करने से दिल मजबूत रहता है। कार्डिओ में मैं रोज सुबह  ८००० से १०००० स्टेप का वॉक करता हूं आप भी अपने हिसाब से कोई भी कार्डियो एक्सर्साइज कर सकते है।  स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से शरीर मजबूत होता है इसमें आप पुश अप पुल अप और स्कॉट कर सकते है।  जिससे आपका शरीर मजबूत होता है। आपने मसल्स बनते है। 

अच्छी नींद ले अच्छी नींद आपके तनाव को कम करती है आपके शारीर के अंगों को रिपेयर करतीं है इसीलिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद ले। सोने का एक समय तय करे और प्रयास करे उसी समय सो जाए। इसके लिए सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल की स्क्रीन से दूर हो जाए। शुरुवात में थोड़ी दिक्कत तो होगी लेकिन धीरे धीरे शरीर को समय पर सोने की आदत पड़ जाएगी। अगर हो सके तो  दिन में भी 10 मिनट का रेस्ट ले। इससे शरीर में एनर्जी आती है।

तनाव कम रखें ज्यादा चिंता से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसीलिए मानसिक तनाव न ले मानसिक तनाव का मुख्य कारण है तुलना , दबाव और दिखावा।  यही तुलना मानसिक तनाव को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर व्यक्ति अपने आप में यूनिक होता है इसीलिए हमें किसी दूसरे से तुलना  नहीं करना चाहिए। अपने पास जितना है उसी में संतुष्ट रहना चाहिए। हमें दूसरों को देख कर  मोटिवेट तो होना है लेकिन उनसे निगेटिव जलन की भावना नहीं रखनी है। दिखावा नहीं करना है। साथियों यह मन बड़ा चंचल है कभी भी  एक जगह ठहरता ही नहीं है । हमारा मन हर समय कुछ न कुछ सोचता रहता है।  जिससे तनाव हों जाता है। ये कितनी मूर्खता पूर्ण बात है कि पहले हम पैसे कमाने के लिए तनाव लेते है और फिर बाद मे तनाव संबंधी बीमारियों पर उन पैसों को खर्च करते है। इसीलिए मानसिक तनाव न ले। 

प्राणायाम करे -ध्यान, योग, प्राणायाम या गहरी साँस लेना मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है।८ घंटे की नींद लेने के बाद सुबह जितना हो सके जल्दी उठे। नित्य क्रिया से निर्वत होने के बाद आसान लगा कर बैठ जाइए आँखे बंद कर ध्यान लगाइये, जब हम आँखे बंद करके ध्यान लगाएंगे तब आपका मन  चंचल होने के कारण आपके मस्तिष्क मे कई तरह के विचार आयेंगे। लेकिन जैसे जैसे आप अभ्यास करेंगे तो धीरे धीरे वो विचार खत्म भी  हो जायेंगे। फिर मिलेगी असीम शांति और संतुष्टि। ये सब कुछ एक दिन मे नही होगा लेकिन एक दिन जरूर होगा। ऐसा मेरे साथ भी हुआ था इसीलिए  आपके साथ भी ऐसा ही होगा। बस सच्चे मन से मेडिटेशन कीजिए।

अच्छे रिश्ते बनाए रखें  परिवार हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जो प्रेम, सुरक्षा, नैतिक मूल्य और अटूट भावनात्मक सहारा प्रदान करता है। यह वह सुरक्षित स्थान है जहाँ हमें पहचान मिलती है और हम असफलताओं से उबरकर सफलता की प्रेरणा पाते हैं। समाज हमारे जीवन का मार्ग दर्शक है कि हमे क्या और कैसे करना है। यह सब हमे समाज बताता है। आज के व्यस्त जीवन में परिवार और समाज बहुत सिमट सा गया है। इसीलिए काम से वक्त निकल कर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएँ। परिवारिक और सामाजिक संबंध मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं। जिससे आप लंबा और स्वस्थ जीवन पा सकते है। वैसे भी बिना परिवार और  बिना समाज के लंबा जीवन पा कर भी क्या फायदा। 

सकारात्मक सोच रखे - सकारात्मक सोच अपने आप में इतना महत्वपूर्ण हैं कि इससे आप असंभव काम भी कर सकते है। एक कहावत हैं कि पैर की मोच और नकारात्मक सोच व्यक्ति को जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ने देती है। इसीलिए हर परिस्थिति में सोच हमेशा सकारात्मक रखे। आपको हाल।का ही एक किस्सा बताता हूं। अभी आपने टी 20 वर्ल्ड कप देखा होगा। जिसे भारत ने जीता है। वर्ल्ड कप के पहले संजू सैमसन अच्छा परफोर्म नहीं कर पा रहे थे इसीलिए उन्हें वर्ल्ड कप वाली टीम से बाहर कर दिया गया था ऐसा लग रहा था कि अब वह टीम में कभी वापस नहीं आ पाएंगे क्योंकि युवा खिलाड़ी अच्छा खेल रहे थे। लेकिन साथी खिलाड़ी रिंकु सिंह के पिता की मृत्यु के कारण संजू को दुबारा टीम में खेलने का मौका मिला उसके बादसंजू ने ऐसा खेल दिखाया कि उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। अगर मान लीजिए अगर संजू निराश होकर खेल पर फोकस न किया होता तो उस मुकाम पर पहुंच पाते।इसलिए कोई भी परिस्थिति हो सकारात्मक सोच हमेशा बनाए रखें।

जीवन में लक्ष्य रखें - आप को यह बड़ा अजीब लग रहा होगा कि कोई लक्ष्य आपके जीवन को कैसे लंबा और स्वस्थ कर सकता है। संदेह तो सकारात्मक सोच और रिश्तों को लेकर भी होगा कि इनसे किसी की लंबी आयु कैसे हो सकती है । इसके लिए मेरे पास एक रियल एग्जांपल है यह एग्जांपल रिश्तों को मजबूत करने,  सकारात्मक सोच और लक्ष्य बनाने का बेहतरीन और हार्ट टचिंग एग्जांपल है। मैं यहाँ किसी का नाम नहीं लूँगा क्योंकि उनकी लाइफ है उनकी प्राइवेसी है। बस आपको मोटिवेट करने के लिए सुना रहा हु। यह कहानी  एक ऐसे व्यक्ति की हैं जिसकी उमर करीब 70 साल की है।करीब 5 साल पहले  उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी उसके बाद वह बिल्कुल बिस्तर पर आ गए थे। इसके बाद बहुत दर्दनाक घटना घटी एक रोड एक्सीडेंट में उनके एकलौते बेटे की भी मृत्यु हो गई। एक तरफ पत्नी की मृत्यु और दूसरी तरफ बेटे के मृत्यु से वह आदमी बिल्कुल टूट गया  उसने अपनी बहु को और उसके मायके वालों को बहुत समझाया कि वह बहु की दूसरी शादी कर दे जिससे उनके पोते को किसी का सहारा मिल जाए। लेकिन उनकी बहु  उनके बेटे से बहुत प्यार करती थी इसीलिए उसने दूसरी शादी के लिए मना कर दिया। उनकी बहू से बेटे का व्यापार भी संभल नहीं रहा था । इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने पोते के भविष्य के लिए बेटे का व्यापार संभालने का लक्ष्य रखा। यहाँ उस व्यक्ति को जीवन जीने का लक्ष्य मिल गया था फिर सकारात्मक सोच के साथ वह व्यक्ति डेली अपने बेटे के ऑफिस जाता  वर्कआउट करता प्राणायाम करता, अच्छा भोजन करता बीच बीच मे उपवास रखता कुछ समय बाद जो व्यक्ति बिस्तर पर था वह अपने बेटे का व्यापार संभालने लगा।  सिर्फ अपने पोते के भविष्य के लिए उस व्यक्ति न केवल बिस्तर से उठा बल्कि एक स्वस्थ व्यक्ति की तरह जीवन जीने लगा। इसीलिए अपने जीवन में कोई न कोई लक्ष्य अवश्य रखे।सोच सकारात्मक रखें जीवन लंबा और स्वास्थ्य अपने आप हो जाएगा।

साथियों इसी के साथ आज की वीडियो यही समाप्त होती है। इन 9 तरीको को अपने जीवन में अपना कर आप स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकते है। वीडियो इंफॉर्मेटिव लगी हो तो वीडियो को हाइप, लाइक और शेयर कर दीजिए। चैनल पर पहली बार आए है तो इस तरह की इंफॉर्मेटिव वीडियो मिलती रहेगी इसीलिए चैनल को सबस्क्राइब कर के हमारे साथ जुड़ जाइए ल। वीडियो को अंत तक देखने के लिए आपका  धन्यवाद। जल्द ही मिलते है अगली वीडियो की चर्चा