Recents in Beach

THE 5 AM CLUB

THE 5 AM CLUB

अधिकांश सफल लोग सुबह जल्दी उठते हैं कोई 4:00 बजे उठता है तो कोई 5:00 बजे। अपनी सुबह के मालिक बन कर अपने जीवन को सफल बनाने का तरीका लेखक रॉबिन शर्मा ने अपनी पुस्तक  THE 5 AM CLUB मे बताया है। 

आपके अंदर का जीनियस. -  हर व्यक्ति के अंदर एक अजेय नायक छुपा हुआ है। हर दिन आपको लीडर बन कर आगे आने के मौके मिलते हैं। यह आपके ऊपर है कि आप उस मौके का कैसे लाभ उठाते हैं। हम में से कोई भी कभी भी नायक बन सकता है इसलिए जीवन मे मिले मौके का हमेशा लाभ उठाना चाहिए।  

सभी सांसारिक वस्तुएं सिर्फ मोह माया है उन का आनंद तो लीजिए लेकिन उन्हे दिल से ना लगाइये। आज से ही शुरू करें, निश्चित ही भविष्य आपका ही होगा।

नींद का नियम.- अच्छी सुबह के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको रात मे जल्दी सोना पड़ेगा। सफल व्यक्ति जितना समय काम करते है उतना ही समय आराम करते है। सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल और tv से दूर हो जाए। वो 1 घंटा अपने परिवार को दे और उनके साथ समय बिताए। 

सुबह का सम्मान करे. - आज की भागती दौड़ती जिंदगी को पूरी तरह से सफल बनाने का एक ही तरीका है, वह है सुबह की एक दिनचर्या बनाना।  सुबह उठकर आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं। क्योकि सुबह हमारा दिमाग फालतू बातों को नही सोचता है, जिस कारण हम सुबह के समय तनाव से मुक्त होते है। आप जितने भी समय उठते आये हैं, उससे एक घंटा पहले उठे। यह एक घंटा आपकी जिंदगी को कामयाब बना सकता है।

सुबह की जल्दी शुरूआत. - सुबह जल्दी उठने के 5 नियम हैं-

1- व्याकुलता की लत आपकी रचनात्मक उत्पादकता का अंत है। सभी महान और सफल लोग भोर से पहले, जटिलता के चंगुल से अलग, शांति में खुद को आने वाले दिन के लिए तैयार करने के लिए 1 घंटे का समय लेते हैं। 

2- बहाने कोई प्रतिभा नहीं पैदा करते हैं। सिर्फ इसलिए कि पहले आपने जल्दी उठने की प्रतिभा  को स्थापित नहीं किया। इसका मतलब यह नहीं है कि इसे आप अभी भी नहीं कर सकते है। अपना सुधार जारी रखें। छोटी-छोटी दैनिक सुधार जब समय के साथ लगातार किए जाते हैं तो आश्चर्य जनक परिणाम प्राप्त होते हैं। 

3- सभी परिवर्तन पहले कठिन होते हैं, बीच में बुरे और अंत में भव्य। आज जो भी कुछ आपको आसान लगता है, पहले वह आपको मुश्किल लगता था। लगातार अभ्यास से सूर्य के साथ उठना आपकी रोज की आदत बन जाएगी। 

4- परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको वह करना शुरू कर देना चाहिए, जो 95% लोग करने को तैयार नहीं है। जैसे-जैसे आप इस तरह जीने लगेंगे लोग आपको पागल कहेंगे। याद रखें कि एक सनकी करार दिया जाना महानता की कीमत चुकाने जैसा है। 

5- जब आप का समर्पण करने का मन करे तब तो आप बिल्कुल भी ना रुके, जारी रहे। क्योकि अंत मे लगनशील लोग ही सफल होते है। 

विक्ट्री आवर का नियम. - सुबह का पहला घंटा विक्ट्री आवर है। सुबह 5 बजे उठ  कर पहले घंटे मे आपको 20-20-20 के नियम का पालन करना है।  

पहले 20 मिनट मे व्यायाम करे। व्यायाम ऐसा होना चाहिए जिसमे आपको पसीना आने लगे। पसीना आने से आपका तनाव कम हो जाता है। आप बेहतर काम कर पाते है। 

अगले 20 मिनट मे ध्यान लगाइये। अपने बीते हुए दिन के काम को याद कीजिये और भविंष्य के कार्य और लक्ष्य की योजना बनाइये। 

अंतिम 20 मिनट मे ज्ञान वर्धक पुस्तके पढ़े,  YouTube वीडियो देखे और ऑडियो बुक सुने। 

विक्ट्री आवर का नियम अकेले ही आपको जीवन मे सफल बना सकता है। क्योकि इस नियम का पालन कर आप 1 वर्ष मे आप 122 घंटे व्यायाम, 122 घंटे प्लानिंग और 122 घंटे का ज्ञान प्राप्त कर चुके होंगे। 

परिवर्तन की तैयारी. - बड़ी से बड़ी ज्ञान की बातें व्यर्थ हो जाती हैं जब तक उस पर अमल ना किया, जाए। अपनी आदतो को परिवर्तित कीजिये। आपको टालने की आदत से बचना चाहिए।  

आदतों के वैज्ञानिक सत्य.- कोई भी आईडिया तब तक काम नही करता जब तक आप उस आईडिया पर काम नहीं करते।  महान लोगो को उनका जन्म महान नही बनाता है बल्कि उनकी आदते उनको महान बनाती है। अच्छी आदतों के 5 वैज्ञानिक सत्य-

1- विश्व स्तरीय इच्छा शक्ति कोई जन्मजात शक्ति नहीं है, यह अभ्यास से विकसित किया गया कौशल है। 

2- व्यक्तिगत अनुशासन हमारी मांसपेशियों के तरीके हैं, इसका जितना अभ्यास करते हैं उतना यह मजबूत होता जाता है। 

3- अन्य मांसपेशियों की तरह थकने पर इच्छा शक्ति कमजोर हो जाती है, इसे भी स्वास्थ्य लाभ की जरूरत पड़ती है। 

4- किसी भी महान आदत को सफलतापूर्वक स्थापित करने और उसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के तीन चरण है। इन चरणो का पालन जरूरी है तभी इसके स्थाई परिणाम देखने को मिलेंगे। 

5- अपने जीवन के किसी एक क्षेत्र में आत्म नियंत्रण बढ़ाना आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में आत्म नियंत्रण को बढ़ाता है। 

आदत स्थापित करने के चरण - हर आदत बनने मे 66 दिन लगते है।  इसके तीन चरण है, हर चरण मे 22 दिन लगते है। ये चरण निम्नलिखित हैं -

1. बिगाड़ना - पहले 22 दिन आपको पुरानी आदत को बिगाड़ने मे लगते है। यह चरण सबसे कठिन होता है क्योकि कई बार इच्छा होती है कि पुरानी आदत को न बदले। 

2. बनाना - अगले 22 दिन आपको नई आदत  बनाने मे लगते है। इस समय कई बार नई आदत को छोड़ने का मन होता है। 

3. बनाये रखना - अंतिम 22 दिन आपको नई आदत को बनाये रखने मे लगते है। ये चरण अपेक्षाकृत आसान होता है। 

66 दिन बाद आदत को करने के लिए आपको सोचना भी नही पड़ता है। वह आदत अपने आप होने लगती है।

सुधार. - हर दिन सुधार जरूरी है। हर दिन किया गया सुधार आपके जीवन को सफल बनाता है। दिन मे अगर 1% सुधार करेंगे तो आप महीने मे 20% सुधर जाएंगे। 

आंतरिक खुशी का नियम - आंतरिक खुशी के चार आयाम है -

Mind set - अपने मस्तिष्क को मजबूत करना अपना लक्ष्य निश्चित करना और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना। 

Heart set - जो लोग हमारे दिल मे रहते है उनको प्यार देना और उनसे प्यार पाना। 

Health set - अंग्रेजी मे कहावत है Health is Wealth. बिना स्वास्थ्य के सभी सफलताएं व्यर्थ है। 

Soul set -  जिससे भी आपको जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उनके आप कृतज्ञ बनिये। जैसे माता पिता, भगवान, गुरु इत्यादि। 

सिर्फ Mind set आपको 25% से ज्यादा खुशी नही दे सकता है। अगर आपको वास्तविक रूप से 100% खुश रहना है तो सभी चारो आयामो पर ध्यान देना होगा है। 

सफलता के दस आदते - ये दस आदते आपको जीवन मे सफल बना सकती है। 

1. मानसिक फोकस, शरीरिक ऊर्जा, व्यक्तिगत इच्छा शक्ति, मूल प्रतिभा, दैनिक समय - आप हर निर्धारित अवधि मे एकांत मे रहे। ध्यान भंग करने वाले चीजो जैसे tv, सोशल मिडिया से दूर रहे। 

2. 90-90-1 नियम - अगले 90 दिनों मे  हर दिन के 90 मिनट का समय दे एक ऐसे काम को दे। जिस समय आपका ध्यान भंग करने वाली कोई भी चीज आपके पास न हो। 

3. 60-10 नियम - अपने लिए 60 मिनट का ऐसा समय निकाले। इस समय आप अपनी बेहतरी के लिए कोई ऐसा काम करे जिससे आपको आंतरिक संतुष्टि मिले। पूरे एक घंटे का ध्यान लगाए। इसके बाद का 10 मिनट आपकी समान्य अवस्था मे लौटने के लिए है। 10 मिनट मे आप सैर कर सकते है, किताब पढ़ सकते है। 

4. छोटे लक्ष्य - अगले दिन पूरा करने वाले 5 छोटे लक्ष्यों को सूचीबद्ध  करे। इस तरह आप महीने मे 150 कामो को पूरा कर लेंगे। 

5. व्यायाम - हर दिन तेज व्यायाम करे। जिससे आपको पसीना आये। 

6.  मालिश करवाये - सप्ताह मे दो बार 90 मिनट  मालिश करवाये। 

7. सफर को सफल बनाये - सफर के दौरान लगने वाले समय को उपयोगी बनाये। उस समय आप ऑडियो बुक सुने, YouTube मे ज्ञान वर्धक जनकारी देखे। 

8. ड्रीम टीम - जो लोग अपनी सर्विस से आपके जीवन को सुगम बनाते है उनकी ड्रीम टीम बनाइये। जैसे डॉक्टर, वक़ील, एलेक्ट्रिसियन, हेल्पर इत्यादि की एक टीम बनाये। 

9. उपयोगी रविवार - अपने रविवार या छुट्टी के दिन को उपयोगी बनाये। अगले सप्ताह की कार्य सूची बनाये,  पिछले सप्ताह के कार्य सूची का मूल्यांकन करे। 

10. 60 मिनट के विधार्थी - हर दिन 60 मिनट के विधार्थी बने। इन 60 मिनट मे कुछ न कुछ सीखे। अक्सर उमर गुजरने के बाद सीखने की इच्छा कम होने लगती है। अपनी सीखने की इच्छा को दबाइये नही सीखने की ललक पैदा कीजिये। 

आईये 5 AM क्लब मे आपका स्वागत है।