Recents in Beach

THE POWER OF YOUR SUBCONSCIOUS MIND


एक कहावत है कि मानो तो देव ना मानो तो पत्थर। अर्थात भगवान वाली शक्ति उस पत्थर में नही बल्कि आप के अंदर है। आपके विश्वास में है। आप उस हिरण की तरह है जिसके अंदर कस्तूरी होता है लेकिन उसे पता नही होता है। आपका वह कस्तूरी है आपका सबकॉन्शियस माइंड। आपके सब कॉन्शियस माइंड की ताकत के बारे में लेखक JOSEPH MURPHY ने अपनी पुस्तक THE POWER OF YOUR SUBCONSCIOUS MIND में हमे बताया है।

कहा जाता कि हम जैसा सोचते है वैसा ही बन जाते है। यह बात पूर्णतया सत्य है। जैसे अगर हम

बीमारी सोचेंगे तो बीमार पड़ जायगे।

गरीबी सोचेंगे तो गरीब बन जायेंगे।

दुख सोचेंगे तो दुखी बन जायेंगे।

इसके विपरीत अगर हम

अमीरी सोचेंगे तो अमीर बन जायेंगे।

सुख सोचेंगे तो सुखी बन जायेंगे।

हमारा दिमाग दो तरह से काम करता है कॉन्शियस यानि चेतन मन और सबकॉन्शियस यानी अवचेतन मन । कॉन्शियस दिमाग आपके शरीर को काम करने के लिए आर्डर देता है तब आपका शरीर वह काम करता है जैसे उठना , बैठना, खाना खाना। जबकि सबकॉन्शियस दिमाग के काम अपने आप हो जाते है उसे ऑर्डर नही देना पड़ता जैसे, गर्म तवे पर हाथ लगाते ही हाथ अपने आप तवे से हट जाता है।

पुराने समय में सब कॉन्शियस माइंड का प्रयोग बहुतायत मिल जाता है सिर्फ बिस्वास के आधार पर कई रोगों का इलाज हो जाता था। हमारे शहर में एक पहाड़ी वाले बाबा मात्र भस्म से बड़ी से बड़ी बीमारी सही कर देते थे। बड़ा जादू था उनमें। वास्तव में जादू बाबा या बाबा जी के भस्म में नही बल्कि जादू बाबा जी और उन लोगो के बिस्वास में था जो लोग पहाड़ी वाले बाबा के पास इलाज करवाने जाते थे।

आपके सबकॉन्शियस माइंड ने आपको चुनने की शक्ति दी है इसीलिए आपको सुख, प्यार और स्वास्थ्य चुनना चाहिए ना कि दुख, नफरत बीमारी और डर चुनना चाहिए।

सबकॉन्शियस माइंड से काम कराने के तीन स्टेप है

1.      अपने काम को सोचिए

2.      सबकॉन्शियस माइंड से अपने काम को बताइए।

3.      सबकॉन्शियस माइंड पर विश्वास रखिए।

इनमे से बिस्वास सबसे महत्त्वपूर्ण है। इसके बाद आप कल्पना कीजिए कि जैसे आपका वह काम हो चुका है, या आपको वो चीज मिल चुकी है।

मान लीजिए आप कार खरीदना चाहते है लेकिन अगर आपने अपने सबकॉन्शियस माइंड से यह कह दिया कि मेरे पास कार को खरीदने के पैसे नहीं है। तो यकीन कीजिए कि आप कार कभी नहीं खरीद पाएंगे। लेकिन अगर आपने अपने सबकॉन्शियस माइंड से कहा कि मैं कार खरीद सकता हु। बस मुझे कुछ काम करने पड़ेंगे थोड़ी प्लानिंग करनी पड़ेगी तो बिस्वास कीजिए आप कार जरूर खरीद पाएंगे।

ब्रह्मांड में हर चीज भरपूर है, बस आपको उसे आकर्षित करना आना चाहिए। आकर्षित करने के लिए आपको अपने पास उस चीज़ की होने का बिस्वास करना चाहिए।  

सबकॉन्शियस माइंड पर विश्वास करे। किसी तरह की नेगेटिव सोच को अपने से दूर रखिए। आपको किसी के प्रति गुस्सा जलन, और नकारात्मक भावनाएं नहीं लानी चाहिए। इससे आप अपना ही नुकसान कर लेते है।

इसीलिए अपनी सोच को पॉजिटिव रखे, जब आप किसी के बारे में पॉजीटिव सोचते है तो वो पोसिटीविटी घूम कर आपके सामने आती है और आपको सफल बनाती है। बस आपको अपने आप पर बिस्वास होना चाहिए।