सोना हमारे लिए बहुत जरूरी हो चाहे वह धातु हो या आदत। जबकि हम सोने के आदत को सबसे कम महत्व देते है। ऑफिस कल्चर में कहा भी जाता है कि रात तो अपनी ही है जितनी देर मन करे काम करो। जब चाहेंगे तब सो लेंगे। सोना हमारे काम, या लेट नाइट पार्टी के बीच कही खो सा गया है।
कुदरत ने हमे ऐसा बनाया है कि जब हम नींद ले रहे होते है तब हमारा शरीर अपने आप को रिपेयर कर रहा होता है, उसमे एनर्जी भर रहा होता है। इस पुस्तक SLEEP SMARTER में लेखक Shawn Stevenson ने हमे बताया है कि सोने का सही तरीका क्या है। कैसे हम अच्छी और गहरी नींद ले सकते है।
यह हम जानते है कि जिस रात हमारी नींद नहीं पूरी होती, अगले दिन हम काम पर ध्यान नहीं दे पाते है हमारी काम करने की क्षमता घट जाती है और हमसे बहुत गलतियां होती है। दिन भर हम अर्ध निंद्रा में होते है। फिर अगली रात सोने के सपने देखते है लेकिन जैसे ही तकिए से सिर लगाते है फिर से हमारी नींद गायब हो जाती है। आज के समय में हमारी सोने का औसत समय 9 घंटे से घट कर 7 घंटे रह गया है।
रोशनी - रोशनी हमारी गहरी नींद सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी दुश्मन है। रिसर्च में यह पाया गया है कि दिन के समय हम जितना रोशनी में रहेंगे। रात में उतनी ही गहरी नींद आयेगी। दूसरी तरफ रात में जितना रोशनी से दूर रहेंगे उतनी ही गहरी नींद आयेगी। आज के समय में मॉर्डन साइंस के आर्टिफिशियल रोशनी और गैजेट्स ने हमारे नींद को कमजोर कर दिया है। इसीलिए सोते समय कमरे में पूरा अंधेरा कर ले।
समय पर सोना - सोने का निश्चित समय बनाए और रोज लगभग उसी समय सोने की कोशिश करे। हमारा शरीर नही जानता कि संडे कब है इसीलिए हर दिन को बराबर मानते हुए एक निश्चित समय पर नींद लीजिए।
काम को दिन में करना - हमे सुबह जल्दी जागना चाहिए। अमेरिका में हुएं एक रिसर्च में यह पता लगा है कि देर रात तक जाग कर पढ़ने वालों बच्चो से ज्यादा मार्क्स सुबह जल्दी जागकर पढ़ने वालों बच्चो के आए है। हमारा शरीर दिन में काम करने के लिए बना है। हमे 10 pm से 2 am की गहरी नींद का पूरा फायदा उठाना चाहिए।
अच्छी नींद के लिए - शाम को 4 बजे के बाद कैफीन को छोड़ दे। शराब को उस समय पिए कि नशा सोने से पहले खत्म हो जाए। एक अच्छी खबर भीं हैं, सोने से पहले सेक्स अच्छी नींद में बहुत सहायक है। अच्छी नींद के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग बहुत आवश्यक है।
सोने की जगह - जिस जगह हम सोते हैं उस जगह का वातावरण अच्छी नींद के लिए तैयार करना चाहिए। जगह को हवादार बनाए। कोशिश करें की कमरे में प्राकृतिक हवा आए।
काम को सोने वाली जगह से बाहर रखे। मोबाइल और लैपटॉप को सोने के आधे घंटे पहले अपनी नजरों से दूर कर दे।
सुबह जल्दी जागिए - सुबह जल्दी उठे। लेकिन यह काम एक दम से न करे। अपने शरीर को उस मौहौल में एडजस्ट होने दे। जैसे आप रोज सुबह 8 बजे उठते है लेकिन आपके नए रूटीन से आपको सुबह 5 बजे उठना है। तो पहलेंं कुछ दिन 7.30 पर उठिए। फिर कुछ दिन 7.00। ऐसे शरीर को अनुकूलित होने का मौका दीजिए।
तो तैयार हो जाइए अच्छी नींद के लिए ।